Premanand Maharaj: क्या प्रेमानंद महाराज के आश्रम में घुसे नकली संत? दिनेश फलाहारी बाबा ने CM योगी से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलाहारी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम वर्तमान में भू-माफियाओं का अड्डा बन चुका है। फलाहारी के अनुसार, महाराज जी के आश्रम में दो अलग-अलग गुट बन गए हैं, जिसमें एक तरफ असली संत हैं और दूसरी तरफ नकली संतों का समूह सक्रिय है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। 25 सितंबर को दीपक ने 'गुरु कृपा कुंज' आश्रम की छत से छलांग लगा दी थी। इसके बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दीपक का गुप्त अंग कटा हुआ था और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मृत्यु हुई। इस घटना के बाद तीन अन्य लापता युवाओं के परिजनों ने भी आश्रम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है, जिससे माहौल और गंभीर हो गया है।

केली कुंज में भू-माफिया का कब्जा और दो गुटों का विवाद

मामले को तूल पकड़ते देख श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा 'फलाहारी' ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वृंदावन का केली कुंज आश्रम अब भू-माफियाओं का अड्डा बनता जा रहा है। उनके अनुसार, आश्रम में अब दो गुट सक्रिय हो गए हैं—एक असली संतों का और दूसरा फर्जी साधुओं का।

यह नकली संतों का गिरोह जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त और प्रॉपर्टी के धंधे में लगा है तथा लगभग 15 आश्रमों पर कब्जा जमा चुका है। इस स्थिति से व्यथित होकर प्रेमानंद महाराज केली कुंज छोड़कर करीब 20 किलोमीटर दूर बेलवन आश्रम चले गए हैं। फलाहारी ने मांग की है कि साधु के भेष में रह रहे असामाजिक तत्वों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। साथ ही, महाराज जी की जान के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके लिए 'जेड प्लस सिक्योरिटी' की मांग की गई है।

साध्वी इंदुलेखा की चेतावनी और प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा

मथुरा की साध्वी इंदुलेखा ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व पूजनीय संत प्रेमानंद महाराज की छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। महाराज जी की आड़ में आश्रम के आसपास अवैध कब्जे और गुंडागर्दी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब होने के कारण ही महाराज जी बेलवन जाने को मजबूर हुए हैं और इस वक्त उन्हें भारी सुरक्षा की आवश्यकता है।

Advertisement

आश्रम ट्रस्ट का 9 दिन बाद बयान

घटना के 9 दिन बाद और बाहर बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए 'राधा केलि कुंज ट्रस्ट' ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। ट्रस्ट ने कहा कि इस दुखद घटना से प्रेमानंद महाराज अत्यंत आहत हैं। प्रबंधन ने मृतक दीपक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे इस मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग देंगे।

ये भी पढ़ें - 'बाटला हाउस पर बहे आंसू, पर भारतीय पायलट के लिए एक शब्द नहीं...' सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड