27 साल के हुए बाबा धीरेंद्र शास्त्री, जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में खास तैयारी, आशीर्वाद लेने लाखों की संख्या में जुट रहें भक्त

जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में भक्तों के लिए गुरु दर्शन और गुरु दिक्षा का कार्यक्रम रखा गया है।

Follow : Google News Icon  
Dhirendra Shastri Birthday
Dhirendra Shastri Birthday | Image: self

Happy Birthday Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) यानी बाबा बागेश्वर का आज 4 जुलाई को जन्मदिन है। बाबा बागेश्वर आज 27 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। लाखों की संख्या में उनके भक्त इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं।

खबर में यह जानें

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर कैसी तैयारी
  • बागेश्वर धाम में जन्मदिन पर क्या-क्या होगा?
  •  धीरेंद्र शास्त्री अपने जन्मदिन पर क्या करेंगे?

    5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव

देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त उनसे आशीर्वाद लेने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम में भक्तों का जमावड़ा बीते शनिवार से ही शुरू हो गया था। यहां गुरु पूर्णिमा (Guru purnima)  के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  छतरपुर के बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है जिसका समापन 5 जुलाई को होगा। इससे पहले 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की जन्मदिन मनाया जाएगा।

जन्मदिन पर गुरु दिक्षा देंगे बाबा

जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में भक्तों के लिए गुरु दर्शन और गुरु दिक्षा का कार्यक्रम रखा गया है। अपने खास दिन पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरु दिक्षा देंगे। भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। जन्मदिन पर विशेष प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री के 27वें जन्मदिन पर कीर्तन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: सरकार ने बढ़ाई Baba Bageshwar की सुरक्षा, केंद्र ने दी 'Y' कैटेगिरी की सिक्योरिटी को मंजूरी

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में अर्जी

अपनी भविष्यवाणी और भारत के हिंदूत्व राष्ट्र को लेकर दिए बयानों से पंडित धीरेंद्र शास्त्री हमेशा से चर्चा में रहते हैं। देखते ही देखते भारत के कोन-कोने में बाबा की चर्चा होने लगी है। लाखों के संख्या में लोग बाबा के दिव्य दरबार में आते हैं और अपनी अर्जी लगाते हैं। लोगों का मनाना के बाबा के आर्शिवाद से उनके बिगड़े काम पूरे हो जाते हैं। अपने जन्मदिन पर भी वो अपने शिष्यों को गुरु दिक्षा देंगे। आने वाले दिनों मे नोएडा में अपना दरबार लगाएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UCC पर विपक्ष के विरोध पर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले- जो एकता नहीं चाहते, वो...

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड