अपडेटेड 2 November 2023 at 16:55 IST
Dhanteras 2023 Date : कब है धनतेरस? जानिए तिथि, पूजा और शॉपिंग का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2023 Date: दिवाली से पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Dhanteras 2023: दीपावली से पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार काफी महत्वपूर्ण है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। माना जाता है, कि धन्वंतरि जी भगवान विष्णु के अवतार हैं। ऐसे में अगर इस दिन सच्चे दिल से विष्णु अवतारी धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाए तो आपको धन संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिल जाएगी साथ ही आपकी आर्थिकी भी काफी मजबूत होगी।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- कब मनाया जाएगा धनतेरस?
- क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
- किस समय करनी चाहिए शॉपिंग?
धनतेरस की तारीख
इस साल धनतेरस 10 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। जिसके बाद 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन शॉपिंग करने की परंपरा है। इस दिन से दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा और शॉपिंग करने का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। 10 नवंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने के लिए आपके पास कुल एक घंटे 56 मिनट का समय रहेगा।
शॉपिंग का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, गाड़ी, प्रॉपर्टी, कपड़े, घर का सामान इत्यादि जैसे विभिन्न सामानों की खरीदारी की जाती है। ऐसे में अगर इस दिन शॉपिंग करने के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो आप 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 35 मिनट तक शॉपिंग कर सकेंगे।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 November 2023 at 16:54 IST