दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के घर पर चलेगा धामी सरकार का बुलडोजर, नैनीताल जिला प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाकर ही दम लेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhami government bulldozer will run on house of rape accused Usman
Dhami government bulldozer will run on house of rape accused Usman | Image: PTI

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ धामी सरकार एक्शन मोड में है। आरोपी के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि प्रशासन अब उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाकर ही दम लेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की कोई जगह नहीं है और इस संदेश को अमलीजामा पहनाते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन ने चस्पा किया उस्मान घर  नोटिस

दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी ठेकेदारी का कार्य करता था वहीं, अब नगर पालिका प्रशासन ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मकान वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध निर्माण को जल्द ध्वस्त किया जाएगा।

Advertisement

प्रशासन ने पूरी की बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, बुलडोजर कार्रवाई की पूरी तैयारी की जा चुकी है और आने वाले दिनों में इस पर तेजी से अमल किया जाएगा। यह कार्रवाई केवल कानून के उल्लंघन पर नहीं, बल्कि समाज में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की जा रही है कि उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस रुख को लेकर आम जनता और हिंदू संगठनों ने संतोष जताया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने जनता को आश्वासत किया है  कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसकी पहचान, पृष्ठभूमि और पहुंच कुछ भी हो कानून अपना काम करेगा और उत्तराखंड की अस्मिता को किसी कीमत पर ठेस नहीं लगने दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Caste Census: जातिगत जनगणना फैसले पर श्रेय लेने की होड़, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हमने ही उठाया था मुद्दा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड