अपडेटेड 6 July 2025 at 16:07 IST

देवशयनी एकादशी पर बन रहे 6 शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत खुलेगी; शुरू होगा सुनहारा दौर

Devshayani Ekadashi 2025 पर 6 शुभ योग बन रहे हैं, 5 राशियों पर भगवान विष्णु की खास कृपा भी बरसेग जिससे उनका सुनहरा दौर शुरू हो जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Devshayani Ekadashi 2025
देवशयनी एकादशी | Image: Freepik

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी का पर्व 6 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, इस ,साल देवशयनी एकादशी पर 6 शुभ महायोग बन रहे हैं, जो इसे और भी खास बना देते हैं। गुरु आदित्य योग, मालव्य योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, साध्य योग और शुभ योग जैसे ग्रह संयोगों के कारण इस दिन का ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन योगों का प्रभाव खास तौर से 5 राशियों पर अत्यंत लाभकारी होगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मकान या संपत्ति खरीदने की योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि (Leo)

धन संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। कारोबार में प्रगति और परिवार में खुशखबरी के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति खरीदने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo)

भविष्य में आर्थिक स्थिरता आएगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। वाहन या मकान खरीदने की योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिजनों की सेहत में सुधार होगा।

Advertisement

तुला राशि (Libra)

आरोग्य में सुधार और आर्थिक स्थिरता मिलने की संभावना है। पुराने रुके कार्य पूरे होंगे और धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। व्यापार में लाभ और संतानों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति संभव है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

Advertisement

देवशयनी एकादशी 2025 आध्यात्मिक रूप से अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस दिन के खास योग पांच राशियों के जीवन में नई ऊर्जा, आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से यह एकादशी न सिर्फ धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और सफलता का संकेत भी देती है। 

(यह लेख वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी आध्यात्मिक उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित रहेगा।)

यह भी पढ़ें : बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस से हुई घटिया डिमांड, इनकार किया तो...

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 16:07 IST