बिहार में NDA सरकार में होगा चौतरफा विकास, लोकसभा में जीतेंगे सभी 40 सीट- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो विकास की सोच है, अब उसको धरातल पर हम लोग उतार पाएंगे।  

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Chirag Paswan
लोकसभा में जीतेंगे सभी 40 सीट- चिराग पासवान | Image: PTI

Bihar Politics : जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) बन गए हैं। रविवार सुबह उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन सरकार को विदा कर दिया और शाम होते-होते NDA में शामिल होकर फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसी के साथ नीतीश 9वीं बार बिहार की सत्ता पर काबिज हो गए हैं। नीतीश कुमार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

बिहार में NDA की सरकार बनने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को NDA की सरकार मिली है, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार मिली है, और जैसा प्रधानमंत्री बोलते भी हैं कि डबल इंजन की सरकार में काम धरातल तक पहुंचता है।

पीएम मोदी की सोच धरातल पर उतरेगी- चिराग

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जितनी भी गरीब जनकल्याण की योजनाएं हैं, प्रधानमंत्री की जो विकास की सोच है, अब उसको धरातल पर हम लोग उतार पाएंगे।   

Advertisement

NDA बिहार में 40 सीट जीतेगा- चिराग पासवान

लोकसभा चुनावों पर चिराग पासवान ने कहा कि मौजूदा समीकरणों की बात करें तो मैं मानता हूं कि 40 की 40 सीटें हम जीत रहे हैं। शक हमको कभी पहले भी नहीं थी लेकिन अब जीत का मार्जन सभी 40 सीटों पर काफी ज्यादा हो जाएगा। 

Advertisement

बिहार में अब विकास होगा- पशुपति कुमार पारस

बिहार में NDA सरकार बनने पर केंद्रीय मंत्री और RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, “बिहार में बहार आ गया है, अब बिहार में विकास होगा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगी। मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं। NDA सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के NDA में शामिल होने पर बोले शरद पवार, ‘वो ऐसा करेंगे उम्मीद नहीं थी, जनता सबक सिखाएगी’

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड