फिर जेल से बाहर आएगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल, 15वीं बार मिली राहत

Haryana News: डेरा सच्चा प्रमुख और दुष्कर्म मामले के दोषी गुरमीत राम रहीम फिर रोहतक जेल से बाहर आएगा। उसकी 40 दिन की पैरोल को मंजूरी मिल गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dera Chief Gurmeet Ram Rahim Granted Another 40-Day Parole
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल | Image: X

Gurmeet Ram Rahim news: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। उसे फिर 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम को 15वीं बार पैरोल मिली है। इससे पहले वो पिछले साल अगस्त महीने में भी 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों से रेप के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जिसके लिए उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, 2019 में एक पत्रकार की हत्या और 2021 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के लिए भी वो उम्रकैद की सजा काट रहा है। हालांकि जेल में उसका आना-जाना लगा रहता है।

राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

बताया जा रहा है कि राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी के जन्म माह के मौके पर पैरोल दी गई है। 40 दिन की पैरोल पर वो जेल से बाहर आएगा। राम रहीम के आगमन को लेकर सिरसा में तैयारियां भी तेज हैं।

2025 में तीन बार मिली थी पैरोल

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे 2017 में सजा मिलने के बाद से 15वीं बार राहत मिल चुकी है। इससे पहले अगस्त महीने में भी वो जेल से बाहर आया था। तब 15 अगस्त को राम रहीम ने अपना जन्मदिन भी जेल के बाहर मनाया था। अगस्त से पहले अप्रैल 2025 में भी गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की फरलो मिली थी। तब डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था। वहीं, जनवरी में उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।

Advertisement

राम रहीम को अगस्त 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने दोनों मामले में उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद पंचकूला और सिरसा में भयंकर हिंसा हुई थी, जिसमें 40 के आसपास लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: सच होने लगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से दुनियाभर में मची हलचल, 2026 में छिड़ेगा एक और विश्व युद्ध?
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड