BREAKING: फिर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की मिली पैरोल; रेप मामले में 20 साल की हुई है सजा

रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद, वो सुनारिया जेल से बाहर आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Walks Out of Jail on 30-Day Parole
फिर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम | Image: Republic

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। इस बार उसे  21 दिन की पैरोल मिली है। अदालत ने पैरोल की अर्जी मंजूर कर ली थी जिसके बाद आज, मंगलवार को वो जेल से बाहर आया। यह 2020 के बाद उसकी 17वीं अस्थायी रिहाई है। राम रहीम को दुष्कर्म और हत्या के अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई है।

खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो महिला अनुयायियों के रेप का दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उन्हें 20 साल की सजा सुनाई थी। महज तीन महीने पहले मई 2026 में भी उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली थी।

जेल से बाहर आया राम रहीम

जानकारी के मुताबिक, राम रहीम मंगलवार की सुबह करीब 6:05 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। जेल से बाहर निकलने के बाद वो काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा। 

सजा मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम पहली बार अक्टूबर 2020 में एक दिन के लिए जेल से बाहर निकला था। इसके बाद पैरोल और फर्लो का सिलसिला जारी रहा। अब तक वे 17 मौकों पर पैरोल/फर्लो पर जेल से बाहर आ चुका है और कुल मिलाकर 450 दिनों से ज्यादा समय बाहर बिता चुके हैं।

Advertisement

कब-कब पैराल पर बाहर आया

  • 2021: एक बार (मई में कुछ घंटे के लिए)
  • 2022: तीन बार, कुल 91 दिन
  • (फरवरी में 21 दिन, जून में 30 दिन, अक्टूबर में 40 दिन)
  • 2023: तीन बार, कुल 91 दिन
  • (जनवरी में 40 दिन, जुलाई में 30 दिन, नवंबर में 21 दिन)
  • 2024: तीन बार, कुल 91 दिन
  • (जनवरी में 50 दिन, अगस्त में 21 दिन, अक्टूबर में 20 दिन)
  • 2025: तीन बार, कुल 91 दिन
  • (जनवरी में 30 दिन, अप्रैल में 21 दिन, अगस्त में 40 दिन)
  • 2026: अब तक तीन बार
  • (जनवरी में 40 दिन, मई में 30 दिन और अगस्त में 21 दिन)

क्या है राम-रहीम पर आरोप?

गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो महिला अनुयायियों के रेप का दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उसे हत्या के मामलों में भी दोषी ठरहाया गया। जिनमें सिरसा के पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या का मामला भी शामिल है। अदालत ने दुष्कर्म और हत्या के अलग-अलग मामलों में उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने 60 साल में...', खरगे के आरक्षण वाले बयान पर बोले ओपी राजभर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड