UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के आवास से फर्जीवाड़ा करने वाला युवक गिरफ्तार, दिल्ली BJP अध्यक्ष के नाम पर कर रहा था फ्रॉड
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास से एक फर्जी युवक को गिरफ्तार किया गया है। जो खुद को दिल्ली बीजेपी का पूर्व अध्यक्ष बता रहा था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को खुद इस बारे में जानकारी दी। जानते हैं क्या है पूरा मामला।
- भारत
- 2 min read

Deputy CM Keshav Prasad Maurya spoke to Delhi BJP President: लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास से एक फर्जी युवक को पकड़ा गया है। जनता के साथ फ्रॉड करने वाले नोएडा निवासी दशरथ पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को खुद इस बारे में जानकारी भी दी।
दशरथ पाल दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के प्रतिनिधि बनकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मिलना चाहता था। आरोपी दशरथ पाल नोएडा निवासी है और खुद को दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का करीबी बता रहा था। जिसके बाद युवक के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि, दिल्ल बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से युवका का कोई संबंध नहीं है, युवक ने खुद को दिल्ली में बीजेपी का पूर्व जिला अध्यक्ष भी बताया।
युवक ने खुद को बताया दिल्ली का पूर्व जिला अध्यक्ष
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के कार्यालय से पुष्टि की गई की तो बता चला वह बीजेपी का पूर्व जिला अध्यक्ष भी नहीं है। इस तरह युवक पर शक हुआ तो तुरंत पुलिस ने एक्शन लेते हुए संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा, मेरठ और लखनऊ में करता था फ्रॉड
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह जनता के साथ धोखाधड़ी में संलिप्त था। आरोपी दशरथ पाल ने नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत कई स्थानों पर फ्रॉड किए हैं। गौतम बुद्ध नगर के दादरी थाने से संपर्क किया गया फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
Advertisement
उप मुख्यमंत्री ने वीरेंद्र सचदेवा से की बात
वहीं, आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना की जानकारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दी। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह घटना राजनीतिक पदों के दुरुपयोग पर सवाल खड़े करती है। जहां राजनीतिक पदों का नाम लेकर फ्रॉड करने की कोशिश की जाती है।