Maharashtra: बाल-बाल बचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, नवी मुंबई में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अचानक टूटा मंच-Video

नवी मुंबई के घणसोली में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच टूट जाने से अफरा-तफरा मच गई। मंच पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। देखें हादसे का Video

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जगह-जगह दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, घणसोली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार रात दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां वो एक हादसे में बाल-बाल बच गए। नवी मुंबई के घणसोली में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया।


नवी मुंबई के घणसोली में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच टूट जाने से अफरा-तफरा मच गई। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब शिंदे मंच से उतर रहे थे, तभी मंच पर ढेर सारे कार्यकर्ता चढ़ गए। भीड़ के कारण मंच पर ज्यादा वजन पड़ गया, जिससे मंच धड़ाम से नीचे गिर गया। हादसे का वीडिया भी सामने आया है।

मंच टूटने का वीडियो आए सामने

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का साथ भारी संख्या में लौग मौजूद हैं। एकनाथ शिंदे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब जाने लगे, तभी मंच पर क्षमता से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई और अचानक मंच टूटकर बैठ गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि डिप्टी सीएम को कोई चोट नहीं आई और सुरक्षा कर्मियों ने फौरन हालात को काबू में कर लिया।

अलग-अलग घटना में 2 गोविंदाओं की मौत

वहीं, BMC ने बताया कि मुंबई कृष्ण जन्माष्टमी के दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग जगह पर हुई घटनाओं में 2 गोविंदाओं की मौत हो गई और 210 घायल हो गए। घायलों में से 68 का इलाज चल रहा है और 142 को छुट्टी दे दी गई है।  मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से एक गोविंदा की मौत हो गई, जिसकी पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना में 14 साल के लड़के की भी मौत हुई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर, मानसून की चपेट में आकर 261 जिंदगी खत्म

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड