अवैध प्रवासियों को निर्वासित करना अमेरिका का अधिकार : हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मंगलवार को कहा कि अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे लोगों को निर्वासित करना वाशिंगटन का अधिकार है। मिड्ढा ने यह टिप्पणी अमेरिका की ओर से हाल ही में कई अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित किए जाने की पृष्ठभूमि में की है।
- भारत
- 1 min read

विधानसभा के उपाध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे लोगों को निर्वासित करना अमेरिका का अधिकार है। मिड्ढा ने हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में अपना पूरा जनाधार खो चुकी है।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। यह पहली बार है जब अमेरिका से इतने बड़े पैमाने पर भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है।