गरीब होने का ताना, 10 रुपए के फटे नोट को लेकर विवाद और मारपीट...दिल्ली में flipkart डिलीवरी बॉय ने जहर खाकर दे दी जान

दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में फटे नोट को लेकर हुआ विवाद गंभीर मामले में बदल गया। एक ग्राहक को कॉफी देने पहुंचे डिलीवरी एग्जीक्यूटिव समीर हुसैन ने आरोप लगाया था कि नोट लेने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delivery agent dies by suicide after row over Rs 10, recounts assault in last video
गरीब होने का ताना, 10 रुपए के फटे नोट को लेकर विवाद और मारपीट...दिल्ली में flipkart डिलीवरी बॉय ने जहर खाकर दे दी जान | Image: X

दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में फटे नोट को लेकर हुआ विवाद गंभीर मामले में बदल गया। एक ग्राहक को कॉफी देने पहुंचे डिलीवरी एग्जीक्यूटिव समीर हुसैन ने आरोप लगाया था कि नोट लेने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। परिवार का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान 10 रुपये के फटे नोट को लेकर हुए विवाद हुआ था। इसमें समीर के साथ मारपीट की गई और उसे गरीब होने का ताना दिया गया।

इससे आहत समीर ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस घटना पर परिवार को लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाला समीर हुसैन फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसके परिजनों के मुताबिक एक डिलीवरी के दौरान 10 रुपये के फटे नोट को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान समीर के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे गरीब होने का ताना भी दिया गया। इससे समीर के आत्मसम्मान को चोट पहुंची।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक समीर ने फ्लिपकार्ट के ऑफिस में मैनेजर से शिकायत भी की। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन न्याय वहां भी नहीं मिला। इससे आहत समीर ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। आनन फानन में उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हुई है।

पुलिस ने इन दो आरोपियों को पकड़ा

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को समीर के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने 5 अक्टूबर को कल्याणपुरी थाने में FIR दर्ज की थी। समीर की मृत्यु के बाद मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी BNS की धारा 108 जोड़ी गई। पुलिस ने राकेश उर्फ बंटी (30) और रामपाल सिंह (65) को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें- UP: प्रेमी से कराई पति की कराई हत्या, WhatsApp पर लेती रही मर्डर का लाइव अपडेट...'नीले ड्रम' वाली मुस्‍कान से खतरनाक निकली बागपत की उर्मिला
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड