दिल्ली-NCR में फिर दश्‍तक देगी ठंड, कोहरे में डूबेगा शहर; मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों में क्या-क्या होगा

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
Delhi Weather Update | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही और शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड