Weather: दिल्ली में 3 दिन बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, फिर पड़ेगी झुलसाती गर्मी; जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में अगले 3 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, इसके बाद 7 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान, देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

Weatehr: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-NC में अगले कुछ दिनों में मौसम दो अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा। पहले 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा, जबकि उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और फिर इसके बाद तापमान फिर बढ़कर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
दिल्ली में कैसा रहे मौसम?
4 जून: अधिकतम तापमान 39° और न्यूनतम 28° रहेगा। नमी 70 से 50 प्रतिशत तक रहेगी। दिनभर कई दौर में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दोपहर और शाम के वक्त बारिश तेज हो सकती है।
5 जून : तापमान 37°/28° रहेगा। सुबह से ही गरज-बिजली के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। दोपहर और रात में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
6 जून : तापमान 37°/28°। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, हालांकि कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है।
7 जून : 39°/28°, 8 और 9 जून को 40°/28° तापमान रहने की संभावना है। इन दिनों मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप और शुष्क हवाएं चलेगी।
7 जून के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
यानी 7 जून के बाद गर्मी बढ़ने वाली है, इसलिए हाइड्रेशन का खास ध्यान रखना होगा। अगले हफ्ते स्वाथ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा। IMD के मुताबिक ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के कारण हो रहा है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज देशभर में मौसम करवट ले रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। केरल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुजरात, दक्षिण ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बिजली चमकने की आशंका है।