Delhi Weather: लगातार तीसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 51 रेलगाड़ियों के परिचालन में विलंब हुआ। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather update
Delhi Weather: लगातार तीसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 51 रेलगाड़ियों के परिचालन में विलंब हुआ। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि तड़के चार बजे से साढ़े सात बजे के बीच पालम में दृश्यता शून्य थी। शनिवार को पालम में नौ घंटे तक दृश्यता शून्य रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार…

सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 0.50 मीटर रह गई। सुबह साढ़े सात बजे बहुत घने कोहरे के कारण पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर सामान्य दृश्यता शून्य हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - घने कोहरे का कहर! जानिए जीरो विजिबिलिटी में कैसे सेफ चलाएं गाड़ी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड