अपडेटेड 16 June 2024 at 14:00 IST
मटका फोड़ प्रदर्शन में जल बोर्ड दफ्तर के शीशे टूटे, दिल्ली में पानी संकट को लेकर महिलाओं में आक्रोश
दिल्ली जल बोर्ड के फीलिंग पॉइंट पर महिलाओं ने चढ़ाई कर डाली। ये बीजेपी का प्रदर्शन था, लेकिन महिलाओं ने जल बोर्ड के दफ्तर पर गुस्सा निकाला।
- भारत
- 2 min read

Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए जद्दोजहद कर रही है। पूर्वी दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक पानी के लिए हाहाकार मचा है। दिल्ली की जनता के सूखे गले से चिल्लाते हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। जब दिल्ली में हालात गंभीर हो चुके हैं, तो सियासत का रंग भी चढ़ने लगा है। चाहे कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे ही रविवार को मटका फोड़ प्रदर्शन में महिलाओं को गुस्सा दिल्ली जल बोर्ड के ऊपर निकल गया।
दिल्ली की जनता को पानी दिलाने की बजाय सियासत हो रही है। हर कोई सियासत में मशगुल है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ आवाज उठा रही है। तो बीजेपी 14 जगहों पर सड़कों पर है। इसी तरह रविवार को छतरपुर स्थित दिल्ली जल बोर्ड के फीलिंग पॉइंट पर महिलाओं ने चढ़ाई कर डाली। ये बीजेपी का प्रदर्शन था, लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने जल बोर्ड के दफ्तर पर ही गुस्सा निकाल दिया।
महिलाओं ने जल बोर्ड दफ्तर के शीशे तोड़े
बीजेपी के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन में महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर ही मटकों से धावा बोल दिया। दिल्ली जल बोर्ड के फीलिंग पॉइंट पर महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस के शीशे तोड़ दिए। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के सामने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस के शीशे चकनाचूर कर दिए गए।
रमेश बिधूड़ी ने AAP सरकार पर दागे सवाल
रमेश बिधूड़ी कहते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड की मंत्री आतिशी को बताना चाहिए कि पिछले 10 साल में कितने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगे हैं। क्या बरसात के पानी को दिल्ली में रोकने के लिए कोई यार्ड बनाया है। दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय दिल्ली सरकार को काम करना चाहिए। जनता ने दिल्ली में AAP की सरकार को चुना है। ऐसे में लोगों को भी सोचना चाहिए।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 16 June 2024 at 14:00 IST