Delhi Traffic Alert: BRICS समिट को लेकर भारी ट्रैफिक डायवर्जन, आज कई रास्ते रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण 12 सितंबर की रात को यातायात में अहम बदलाव किए गए हैं। शहर के कई मुख्य रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध रहेगा और कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स समिट के चलते आज कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट; जानें आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स समिट के चलते आज कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट; जानें आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद | Image: Meta AI

आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के चलते यातायात में अहम बदलाव किए गए हैं। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 11 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियों और डायवर्जन का ऐलान किया है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले इस नए ट्रैफिक प्लान को जरूर समझ लें।

दिल्ली पुलिस की नई एडवाइजरी

यातायात व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक विशेष पाबंदियां लागू रहेंगी। भारत मंडपम के आसपास के पूरे इलाके को आम वाहनों के लिए 'प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित किया गया है। 
आपको बता दें,  नई दिल्ली और लुटियंस जोन के कई वीआईपी कॉरिडोर को 'कंट्रोल्ड रोड' की श्रेणी में रखा गया है, जहां से आम वाहन नहीं गुजर सकेंगे। इन रास्तों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, इंडिया गेट गोल चक्कर, मथुरा रोड और भैरों मार्ग मुख्य रूप से शामिल हैं। ट्रैफिक को शहर के बाहरी हिस्सों से निकालने के लिए रिंग रोड और आर्टेरियल लिंक पर कई डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। सड़क पर जाम से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। 
सड़क मार्ग के बजाय यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और गंतव्य तक पहुंचने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
डायवर्जन रूट्स और चौराहों पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
राहत की बात यह है कि सभी आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को पाबंदियों के दौरान भी बिना किसी रुकावट के जाने की अनुमति दी जाएगी।

18वें ब्रिक्स सम्मेलन की मुख्य बातें

साल 2026 में भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस बार सम्मेलन की थीम 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी' तय की गई है। इसके तहत विकास, सस्टेनेबिलिटी और नए इनोवेशन पर खास फोकस रहेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, यूएई, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - BRICS Summit: आज भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता; इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड