IndiGo की एयर होस्टेस के साथ नशे में धुत यात्री ने की छेड़छाड़, दिल्ली-शिरडी की फ्लाइट में मचा बवाल, आरोपी अरेस्ट
IndiGo की एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक यात्री ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
- भारत
- 3 min read

इंडिगो की प्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। दिल्ली से शिरडी जा रही फ्लाइट 6E 6404 में एक नशे धुत व्यक्ति ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि, उस पैसेंजर को लैंडिंग के बाद सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार उसने केबिन क्रू के एक सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।
इंडिगो एयरलाइन ने रविवार को इस मामले में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “हमें 2 मई को दिल्ली से शिरडी जा रही फ्लाइट 6E 6404 में हुई घटना की जानकारी है, जहां एक पैसेंजर ने केबिन क्रू के साथ अनुचित व्यवहार किया। हमारे क्रू ने मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और ग्राहक को अनियंत्रित घोषित कर दिया गया।”
इंडिगो ने घटना पर जाहिर किया खेद
एयरलाइन ने विमान में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एयरलाइन ने कहा, "इंडिगो में, हम सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी असुविधा के लिए खेद है।" आरोपी को एयरपोर्ट से सीधा राहाता पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। बाद में जब उसका मेडिकल कराया गया, तो ये सामने आया कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।
एयर इंडिया ने दिल्ली से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को किया डायवर्ट
इजरायल के तेल अवीव में हूति विद्रोहियों ने मिसाइल अटैक कर दिया। ये हमला तेल अवीव एयरपोर्ट के पास के इलाके में हुआ है। ऐसे में दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अबू धाबी की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। एयर इंडिया एयरलाइंस की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी की गई है।
Advertisement
एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एयर इंडिया ने हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए लिखा, “आज सुबह तेल अवीव में हुए घटनाक्रम के परिणामस्वरूप, हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, तेल अवीव से आने-जाने वाले हमारे परिचालन 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगे। हमारे सहकर्मी कस्टमर्स की सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं। 4 से 6 मई 2025 के बीच वैध टिकटों के साथ हमारी उड़ानों में बुक किए गए ग्राहकों को पुनर्निर्धारण पर एक बार की छूट या रद्दीकरण के लिए पूर्ण धनवापसी की पेशकश की जाएगी। हम यह दोहराना चाहेंगे कि एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे संपर्क केंद्र 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।”
इसे भी पढ़ें: 'नींबू-मिर्ची लटकाई थीं, हैंगर में खड़े हैं', राफेल पर अजय राय ने कसा तंज, मनोज तिवारी ने किया पलटवार कहा- कांग्रेस हमेशा...