Free LPG Cylinders: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों को दिया तोहफा, होली पर मिलेगा एक सिलेंडर मुफ्त; PNG यूजर्स को भी ₹853

Delhi Free Gas Cylinder: दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर दिल्ली उनकी सरकार बनती है, तो दिल्ली वासियों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मुफ़्त गैस सिलेंडर के लिए 242 करोड़ रुपये के फंड की मंजूरी मिल गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi Rekha gupta govt provide free gas cylinders for holi and Diwali
दिल्ली वासियों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा | Image: Social media

Delhi Free Gas Cylinder: आज का दिन दिल्ली की जनता के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर दिल्ली के गरीबों का शानदार तोहफा दिया है। बीजेपी (BJP) ने चुनावी घोषणापत्र में जो ऐलान किया था उसे अब हकीकत में तब्दील कर दिया है।

आज मंगलवार, 3 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर फैसला लिया गया है कि गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इससे 17.5 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। इस खुशखबरी के बाद दिल्ली के लाखों परिवारों की रसोई में होली और दिवाली पर खुशियों का चूल्हा मुफ्त में जलेगा। 

242 करोड़ रुपये का फंड मंजूर

होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा करती हुई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा 'दिल्ली की बहनों और परिवारों को बधाई देना चाहती हूं। एक वादा जो हमने अपने संकल्प पत्र में होली और दिवाली के लिए किया था, निशुल्क गैस सिलेंडर देने का आज हमने कैबिनेट मीटिंग में पास कर दिया है। हमने इसके लिए 242 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है।'

DBT के ज़रिए खातों में 853 रुपये ट्रांसफर करेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा 'इस होली पर हम एक सिलेंडर की कीमत जो 853 रुपये है, DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। जो लोग सिलेंडर की जगह पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें भी यह 853 रुपये की रकम उनके खातों में मिलेगी।'

Advertisement

17.5 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया 'एक-एक करके हमारे सभी वादे पूरे किए जाएंगे और यह एक बहुत बड़ा फायदा है। सरकार साल में 2 सिलेंडर देगी, एक होली के लिए और एक दिवाली के लिए। अभी हमारे पास 17.5 लाख रजिस्टर्ड राशन कार्ड धारक हैं।' 

ये भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: हत्याकांड में VIP के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, 2022 में रिसॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हुई थी हत्या
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड