Weather: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, पहाड़ों से लेकर यूपी-बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। UP, बिहार, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पूरी डिटेल पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Report Good news monsoon for Delhi, UP, and Rajasthan alert issued for strong storms and rain over the next 5 days
आज का मौसम | Image: ANI

Weather Update: आज रविवार (19 जुलाई) से देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, यानी बारिश हो सकती है। बीते कई दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान है, ऐसे में राहत मिलने के आसार है।

यूपी और बिहार में तेज बारिश का अलर्ट

यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर जैसे इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। तेज आंधी के दौरान रास्तों पर पेड़ गिरने की घटनाओं से सावधानी बरतनी चाहिए।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से बंगाल तक बारिश

झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली में भी बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू में पर्यटकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Red Alert) है, जबकि कोलकाता और दक्षिण बंगाल के बाकी हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में भी बदलेगी मौसम 

जम्मू-कश्मीर: जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  
राजस्थान: जयपुर, जोधपुर और अजमेर में भारी बारिश की संभावना है।  
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, जबलपुर में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है।

Advertisement

मॉनसून के इस मौसम में अचानक बदलाव आम बात आम है। कुछ राज्यों में बारिश राहत देती है तो कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश के जलते हालात खराब हो जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटक मौसम की ताजा जानकारी लेकर आगे बढ़े। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा टालें।  

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में बारिश

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड