BREAKING: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में पुलिस ने किया एनकाउंटर, 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को पैर में लगी गोली

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या के आरोपी चंदन कुमार को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

साहिल भांबरी

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हाफ एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि 10 जुलाई को बच्ची के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद आज पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वो घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से दर्जी है और कपासहेड़ा इलाके में किराए पर रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाफ एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

3 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी चंदन कुमार को जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

नाले के पास से बच्ची का शव बरामद

बताया जा रहा है कि बच्ची 10 जुलाई को अपने घर के बाहर से लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 14/15 जुलाई की रात कपासहेड़ा नाले के पास FIMT कॉलेज के पास बच्ची का शव दिल्ली पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्ची की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार की पहचान की।  

Advertisement

एक ही मकान में रहते थे आरोपी-पीड़ित

पुलिस जांच के दौरान मालूम चला कि आरोपी उसी इमारत में रहता था, जहां पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ रहती थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी की पत्नी और 5 साल बेटा बलिया में रहते हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड