जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 से अधिक FIR दर्ज, हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जबरन प्रदर्शन की कोशिश, पुलिसकर्मियों से हाथापाई और तोड़फोड़ के आरोप में 20 से अधिक FIR दर्ज की गई हैं। वहीं, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police registered more than 20 FIRs cjp protest
CJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 से अधिक FIR दर्ज | Image: ANI

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरन प्रदर्शन करने की कोशिश,  पुलिसकर्मियों से हाथापाई और तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को ज़बरदस्ती विरोध प्रदर्शन करने की कोशिशों के सिलसिले में 20 से ज़्यादा FIR भी दर्ज की है। यह मामला दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज की गई है। वहीं, देश की राजधानी में करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें विपक्ष के कुछ सबसे बड़े नाम भी शामिल थे।

पुलिसवालों पर हमला करने के भी आरोप

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन करने की कोशिशों के सिलसिले में 20 से ज़्यादा FIR भी दर्ज की हैं, जिसमें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसवालों पर हमला करने के आरोप हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया

राजधानी दिल्ली में करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें विपक्ष के कुछ सबसे बड़े नाम भी शामिल थे, जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, TMC प्रमुख ममता बनर्जी और CPI(M) नेता पिनाराई विजयन शामिल थे।

जंतर-मंतर का इलाका छवानी में तब्दील

प्रदर्शनकारियों द्वारा शनिवार के बाद रविवार को फिर से जंतर-मंतर मार्च करने के ऐलान के बाद दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की तरफ से नए विरोध प्रदर्शनों की उम्मीद में भारी सुरक्षा तैनात रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पूरी दिल्‍ली से हटाएं बैरिकेड्स, बहाल हो मेट्रो-रेल सेवा और इंटरनेट भी नहीं कर सकते बंद...CJP प्रोटेस्‍ट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड