दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 155 मामले दर्ज किए

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 155 मामले दर्ज किए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Assembly Elections
दिल्ली विधानसभा चुनाव | Image: ANI

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 155 मामले दर्ज किए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत 6,371 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

इसमें कहा गया कि पुलिस ने अंतर-राज्यीय सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है और सात से 13 जनवरी तक हथियारों, शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। बयान में कहा गया कि इस अवधि में दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए 155 मामले दर्ज किए और 105 गैर-लाइसेंसी हथियार और 78 कारतूस जब्त किए। इसके अलावा, 16,315 लीटर शराब और 57.55 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 1.02 करोड़ रुपये की नकदी और 37.39 किलोग्राम चांदी जब्त की है। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड