Traffic Advisory: नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं

New Year Traffic Advisory : नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Year 2025 Traffic Advisory
New Year 2025 Traffic Advisory | Image: Freepik/ ANI

New Year Traffic Advisory : नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। 31 दिसंबर के दिन और रात के समय कोई भी वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पाया जाता है या फिर ओवरस्पीडिंग, स्टंट बाइकिंग और खतरनाक ड्राइविंग करता हुआ पाया जाता है तो उस शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नए साल के जश्न की रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा नई दिल्ली के अलग अलग इलाको में कुछ खास पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को तैनात किया जाएगा और जो भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका चालान काटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नए साल 2025 के अवसर पर दिल्ली में धूमधाम से जश्न मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन स्थानों के लिए खास ट्रैफिक इंतजाम किए हैं, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।

31 दिसंबर 2024, रात 8 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास इलाको में सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों के लिए प्रतिबंध रहेगा।

Advertisement

1. कोई भी वाहन इन इलाकों से कनॉट प्लेस की तरफ नहीं जा सकेगा।

  • मंडी हाउस राउंड अबाउट
  • बंगाली मार्केट राउंड अबाउट
  • रंजीत सिंह फ्लाईओवर का उत्तरी फुट
  • मिंटो रोड-दींदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग
  • शेल्म्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास)
  • आर.के. आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग
  • गोल मार्केट राउंड अबाउट
  • जी.पी.ओ. राउंड अबाउट
  • पटेल चौक
  • कस्तूरबा गांधी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग
  • जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन
  • विंडसर प्लेस राउंड अबाउट

2. कनॉट प्लेस के इनर, मिडल और आउटर सर्कल में कोई भी वाहन नहीं जाएगा, सिवाय valid pass वाली गाड़ियों को ही कनॉट प्लेस सर्किल मे जाने की अनुमति रहेगी।

Advertisement

पार्किंग व्यवस्था

  • कनॉट प्लेस के आसपास पार्किंग के लिए आसपास की जगह चिन्हित की गई है।
  • गोल डाक खाना के पास, कालीबाड़ी मार्ग, पं. पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग
  • पटेल चौक, रकाब गंज रोड (AIR के पीछे)
  • मंडी हाउस: कॉपर्निकस मार्ग (बारोदा हाउस तक)
  • मिंटो रोड: दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, प्रेस रोड क्षेत्र
  • पंचकुइयन रोड: आर.के. आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त मार्ग, बसंत रोड
  • के.जी. मार्ग-फिरोजशाह रोड: कॉपर्निकस लेन और के.जी. मार्ग

कनॉट प्लेस के आसपास पार्किंग की जगह लिमिटेड होगी और यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध रहेगी। अवैध रूप से खड़ी की गई गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठा लिया जाएगा।

इंडिया गेट पर ट्रैफिक प्रतिबंध

इंडिया गेट और आसपास के इलाको में भारी पैदल यात्री भीड़ के मद्देनजर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। इंडिया गेट इलाके में ट्रैफिक अन्य सड़को से डायवर्ट किया जाएगा। क्यू प्वाइंट, आर/ए एमएलएनपी, आर/ए सुनहरी मस्जिद, राजपथ, वॉइंडसर प्लेस और अन्य आसपास के इलाके शामिल होंगे।

इंडिया गेट के पास पार्किंग की जगह बेहद कम होगी इसलिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ : सिर पर 45 किलो भार, 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष का ज्योतिर्लिंग

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड