BREAKING: दिल्ली में चुनाव से पहले AAP को झटका, फर्जी दस्तावेज मामले में MLA मोहिंदर गोयल को पुलिस ने भेजा नोटिस

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल मुश्किल में फंस गए हैं। दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक महेंद्र गोयल को नोटिस थमाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aam Aadmi Party MLA mohinder goyal
Aam Aadmi Party MLA mohinder goyal | Image: Facebook

Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल मुश्किल में फंस गए हैं। दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक मोहिंदर गोयल को नोटिस थमाया है और पूछताछ के लिए तलब किया है। मामला फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हुआ है। कथित रूप से दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के पास से कुछ कागजात बरामद हुए थे।

मोहिंदर गोयल दिल्ली की रिठाला विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर गोयल को रिठाला से फिर उम्मीदवार बनाया है। हालांकि 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले AAP विधायक को दिल्ली पुलिस का नोटिस मिला है। नोटिस दिल्ली पुलिस की तरफ से विधायक के कब्जे से कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज मिलने के कुछ दिनों बाद आया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी के पास से कुछ दस्तावेज मिले थे, जिसके जरिए पुलिस को आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल और उसके स्टाफ के बारे में जानकारी मिली। उसी सबूत या जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहिंदर गोयल और उनके स्टाफ को नोटिस जारी करके पूछताछ में शामिल होने के लिए बोला है। विधायक गोयल से आज शाम पुलिस अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं।

पुलिस के अभियान में मिले थे कई अवैध बांग्लादेशी अप्रावी

दिल्ली में चुनावों की घोषणा से कुछ दिनों पहले राजधानी में पुलिस ने बड़े पैमाने पर एक अभियान चलाया था, जिसके तहत अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों की पहचान की गई थी। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली पुलिस को 30 से अधिक अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस कई अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को उनके मुल्क वापस भेज चुकी है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगी नुपूर? इस सीट से मिल सकता है टिकट

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड