Delhi: लूट की कोशिश को नाकाम किया दिल्ली पुलिस ने, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी उत्तर जिले में खेड़ा खुर्द गांव के नजदीक दिल्ली पुलिस ने लूट की कोशिश को नाकाम करते हुए पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Delhi: लूट की कोशिश को नाकाम किया दिल्ली पुलिस ने, 5 संदिग्ध गिरफ्तार | Image: X

राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी उत्तर जिले में खेड़ा खुर्द गांव के नजदीक दिल्ली पुलिस ने लूट की कोशिश को नाकाम करते हुए पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उसे एक गोदाम के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली।

अधिकारियों ने आगे कहा

उन्होंने कहा ‘‘मौके पर पहुंचने पर आठ-नौ लोगों को पीवीसी रेसिन (राल) की बोरियों को ट्रक पर लोड करते देखा गया। जब पुलिस उनके नजदीक पहुंची तो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। वहीं एक संदिग्ध ने अधिकारियों पर गोली चला दी।’’

अधिकारी ने बताया कि अपराधियों ने गोदाम में प्रवेश करने के लिए उसकी बाहरी और भीतरी दीवारों को तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन संदिग्ध गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सरगना चंद्रशंकर (42), पुष्पेंद्र यादव (28), हरिसरन (40), नरेंद्र सिंह (30) और शिवनाथ (21) सहित कुल पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि चंद्रशंकर पहले भी चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के तीन-चार साथी कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से .32 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस, दीवारें तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई एक लोहे की रॉड, एक वाहन और अच्छी गुणवत्ता वाले पीवीसी रेसिन (राल) की 68 बोरियां बरामद हुई हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सभी पांचों संदिग्धों से अन्य अपराधों में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा उनके फरार साथियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - Deva Day 2: दूसरे दिन भी शाहिद कपूर को लगा करारा झटका!

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड