दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, सरकारी दफ्तरों और प्रतिष्ठित संस्थानों को 200 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र करीब 41 वर्ष बताई जा रही है। महिला के ऊपर दिल्ली की कई सरकारी इमारतों, अधिकारियों और प्रमुख लोगों को करीब 200 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजने का आरोप है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi Police arrested woman 200 fake emails
दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता: 200 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला गिरफ्तार | Image: AI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला आया है, जहां दिल्ली पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के किशापुर क्षेत्र की रहने वाली 41 वर्ष की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सीमा लोहुमी बताया गया है। महिला पर आरोप है कि सरकारी दफ्तरों, वरिष्ठ अधिकारियों और कई प्रतिष्ठित संस्थानों को करीब 200 फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने 9 फरवरी 2026 से अब तक 200 से ज्यादा ईमेल भेजे थे, जिसके चलते सरकारी एजेंसियों और संस्थानों में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन रहा था। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए चाणक्यपुरी थाने लाई, जहां जांच में पुष्टि हुई कि वही लंबे समय से ये ईमेल भेज रही थी।

200 से ज्यादा फर्जी ईमेल भेजे थे

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने 9 फरवरी 2026 से लेकर अब तक करीब 200 से ज्यादा ईमेल भेजे थे। इन ईमेल में कई हाई-प्रोफाइल जगहों पर बम होने की झूठी सूचना, ईवीएम से जुड़े आरोप, भ्रष्टाचार की शिकायत, से जुड़े मुद्दे और अन्य धमकी भरी बातें लिखी जाती थीं।

मोबाइल नंबर से महिला का पता लगा

जांच में सामने आया है कि पुलिस ने उस ईमेल आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर का पता लगाया और उस पर लगातार तकनीकी निगरानी रखी। हालांकि आरोपी का मोबाइल लंबे समय तक बंद रहता था, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों से महत्वपूर्ण सुराग मिले। 21 जून को जब पुलिस को महिला के बारे में पता चला तो सूचना मिलते ही चाणक्यपुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसी शाम महिला गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

जांच ने पुलिस में क्या बताया?

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने बताया 18 जून को एक और धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। 21 जून को तकनीकी निगरानी के जरिए पता चला कि संदिग्ध महिला नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही चाणक्यपुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसी शाम महिला को गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर से पकड़ लिया। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि वही लंबे समय से ये ईमेल भेज रही थी। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने बताया कि महिला का इलाज भी चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Kolkata Godown Collapse: निर्माणाधीन गोदाम गिरने से 3 मौत की पुष्टि, 12-18 लोग अंदर फंसे, घटनास्थल पर पहुंचे CM सुवेंदु ने हाथ जोड़कर क्या कहा?
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड