अपडेटेड 26 October 2024 at 22:29 IST

'7 साल में यमुना पर खर्च कर दिए 8500 करोड़ फिर भी...', BJP का अरविंद केजरीवाल पर हमला

Delhi News: बीजेपी नेता हरीश खुराना ने आरोप लगाया है कि RTI से जानकारी मिली है कि 7 साल में यमुना पर 8500 करोड़ खर्च किए गए, फिर भी यमुना इतनी गंदी और मैली है।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal’s Big Statement, Promises to Campaign For PM Modi If This Demand Is Met
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल | Image: PTI

Delhi News: हर साल की तरह एक बार फिर से यमुना नदी की दुर्दशा को लेकर राजनीतिक दलों की सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बीते साल की तरह इस साल भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका है। यमुना नदीं की दशा को लेकर हो रही सियासत में कुछ नया नहीं है। नई बात ये भी नहीं है कि नदी की हालात में कोई सुधार नहीं है, साफ-सफाई को लेकर कुछ नया देखने को नहीं मिला।  इन सियासी परपंचों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने यमुना नदी पर खर्च किए गए 8500 करोड़ का हिसाब मांग लिया है।

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आप सरकार से पूछा है कि आखिर सात सालों में जो 8500 करोड़ खर्च करने का दावा किया गया, वो कितना सही है? अगर ये रकम खर्च हुए तो नदी की हालत ऐसी क्यों है? भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना ने कहा, "आरटीआई से जानकारी मिली है 07 साल में 8500 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई पर खर्च किए, लेकिन यमुना गंदी की गंदी, मैली की मैली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था, उसका क्या हुआ, 8500 करोड़ रुपये छूटी रकम नहीं है, ये किसकी जेब में चले गए?"

'दिल्ली में बहुमत के साथ दिल्ली का सीएम बनेगा'

उन्होंने आगे कहा, "हमारे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाई, उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें त्वचा का रोग हो गया। ये है यमुना की हालत। दिल्ली के अंदर डबल इंजन सरकार बनाने का लोगों ने मन बना लिया है। फरवरी में दो तिहाई बहुमत के साथ दिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा।"

यमुना में नहाने से बिगड़ी वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की सेहत को लेकर कहा, “वीरेंद्र सचदेवा बीमार हो गए हैं। दो दिन पहले यमुना नदी में उन्होंने डुबकी लगाई थी। ये जाहिर करने के लिए कि क्या यमुना की क्या स्थिति है। अपनी जान को जोखिम में डालकर यमुना का प्रदूषण उजागर करने के लिए, वहां की क्या बदहाली है, छठ पर्व से पहले वहां पर क्या हालत है, उन्होंने ऐसा किया।”

Advertisement

दवाई लेने पर नहीं ठीक हुई हालत

उन्हें स्किन में एलर्जी की हो गई। सचदेवा ने पहले ही आरएमएल अस्पताल में दवा ली थी, लेकिन दो दिनों के उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. इस कारण, शनिवार को उन्हें फिर से अस्पताल जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।

कहां गए 3 हजार करोड़ रुपये?: शाजिया इल्मी

AAP को घेरते हुए उन्होंने आगे कहा कि 48 घंटों में उनकी हालत देखिये, सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ये दिल्लीवासियों की सेहत का मुद्दा है। कहां गए वो 3 हजार करोड़ रुपये? वो सारा पैसा दिल्ली के लोगों और यमुना नदी के लिए था। वीरेंद्र भाई की बुरी हालत है, उनके लिए प्रार्थना करती हूं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IAS टीना डाबी ने BJP नेता को किया प्रणाम, वायरल Video पर यूजर्स बोले- 'अकड़ और रौब सिर्फ पब्लिक...'

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 26 October 2024 at 22:29 IST