Delhi New CM: 27 साल बाद सत्ता में वापसी पर PM मोदी लेंगे चौंकाने वाला फैसला? मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कौन

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Follow : Google News Icon  
Manjinder Singh Sirsa, Rekha Gupta, Parvesh Verma
मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा | Image: x/ani

Delhi Next CM: देश की राजधनी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। इसके बावजूद अब तक सीएम की कुर्सी किसके पास रहेगी इसे लेकर फैसला नहीं हो सका है। 

जाहिर है कि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आ चुके हैं। रिजल्ट के बाद से ही दिल्ली की जनता को नए मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

अगले हफ्ते मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

दिल्ली में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। ऐसे में आजकल में मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी को अंतिम फैसला करना है। इसके बाद मंत्रियों के नाम पर फैसला करना है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें बीजेपी शासित किसी एक राज्य का मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल का एक विरिष्ठ सांसद बैठक में शामिल होंगे। पर्यवेक्षक ही 48 विधायकों वाले विधायक दल के बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। खबर ये भी है कि पार्टी ने 48 में से 15 विधायकों के नाम शॉट लिस्ट कर लिए हैं। अब 15 में 9 नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे और इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा।

Advertisement

CM बनने की रेस में ये तीन नाम सबसे आगे!

वहीं सीएम की रेस में शुरुआत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने को वाले प्रवेश वर्मा का नाम आगे चल रहा था। हालांकि अब उनके नाम पर मुहर लगने के आसार कम लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अब तीन प्रमुख नामों- मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता और जितेंद्र महाजन के नाम पर विचार कर रही है। खबरें हैं कि इन्हीं तीनों में से किसी एक को दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का ताज सौंपा जा सकता है।

  • मनजिंदर सिंह सिरसा- राजौरी गार्डन: बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP की उम्मीदवार धनवंती चंदेला को 18 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।
  •  रेखा गुप्ता- शालीमार बाग: बीजेपी की लीडर रेखा गुप्ता ने शीलामार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29595 वोटों से हराया है।
  • जितेंद्र महाजन- रोहतास नगर: बीजेपी के जितेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को 27 हजार 902 वोटों से मात दी है। 

बता दें कि दिल्ली के अगले सीएम के लिए कई अनुभवी नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। इनमें प्रवेश वर्मा के अलावा मोहन सिंह बिष्ट, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, पवन शर्मा और शिखा राय के नाम शामिल हैं। हालांकि बीजेपी के इतिहास को देखते हुए माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई चौंकाने वाला फैसला भी लिया जा सकता है।

Advertisement

बीजेपी ने 70 विधानसभा सीटों में 48 सीटें जीतीं

दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बेईमान साबित हो गए हैं। दिल्ली में चुनावों से पहले खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के झाड़ू को तिनके-तिनके की तरह बिखेर दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी ने 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है और आम आदमी पार्टी 62 सीटों से घटकर 22 पर आ गई है। यहां कांग्रेस को लगातार तीसरी बार जनता ने नकारा है, जिसे चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'जान से मारने की धमकी मिल रही, डरा हुआ हूं..',रणवीर ने पेरेंट्स रिलेशन पर विवादित बयान को लेकर मांगी माफी

 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड