LIVE UPDATES/ LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई CM, बीजेपी के फैसले ने एक बार फिर सबको चौंकाया
India News Live: दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी ने महिला को दिल्ली की कमान सौंपी हैं। रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। कल रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी।अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- भारत
- 19 min read

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। 27 साल बाद देश की राजधानी में भाजपा की मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहीं हैं। कल 20 फरवरी को रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी। इस समारोह में 20 राज्यों के सीएम, कई बड़े उद्योगपति समेत कलाकारों का जमावड़ा लगेगा।
रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर पति ने क्या कहा?
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनके पति मनीष गुप्ता ने कहा, "हम पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहते हैं... पूरी पार्टी का धन्यवाद जिन्होंने कई वरिष्ठ नेता होने के बावजूद महिला नेतृत्व के रूप में रेखा गुप्ता पर विश्वास जताया और उन्हें ये जिम्मेदारी दी... दिल्ली की भलाई के लिए जो भी उत्तम से उत्तम कार्य हम कर सकते हैं, करेंगे।
आतिशी ने रेखा गुप्ता को दी बधाई
आतिशी ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा, रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर AAP नेता अतिशी ने कहा, मैं रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगी और मैं उम्मीद करती हूं कि जो वादे भाजपा ने दिल्ली की जनता से किए हैं उन वादों को वे जरूर पूरा करेंगी। मैं रेखा गुप्ता को AAP की ओर से यह भी कहना चाहूंगी कि दिल्ली के विकास के लिए उन्हें AAP से कोई भी मदद या समर्थन चाहिए हो तो वह उन्हें जरूर मिलेगा।
Advertisement
रेखा गुप्ता दिल्ली में विकास का नया अध्याय लिखेंगी-बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर कहा, रेखा गुप्ता को आज विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और उनका अभिनंदन। मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा जी दिल्ली में विकास के एक नए अध्याय को रेखांकित करेंगी।
रेखा गुप्ता ने सबका दिल से जताया आभार
रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा दिल्ली कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। वहीं, दिल्ली की नई CM बनने पर मीडिया के सामने आकर रेखा गुप्ता ने सबका आभार जताया। रेखा गुप्ता ने कहा, आपका सबके आर्शीवाद और सहयोग के लिए मैं दिल की गहराई से आपका आभार व्यक्त करती हूं।
Advertisement
मनोज तिवारी ने रेखा गुप्ता को दी बधाई
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, "भाजपा की महिला सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता है, रेखा गुप्ता को विधायक दल के नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर बैठने की बहुत-बहुत बधाई।
रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई
रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली CM होंगी। भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के आवास के बाहर उनके समर्थक जमा हुए। भाजपा विधायकों और पार्टी नेताओं ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली CM होंगी
लंबे इंतजार और बैठकों के दौर के बाद BJP ने दिल्ली सीएम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली CM होंगी। रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल का नेता सर्वसम्मति चुना गया है। भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद उनके आवास के बाहर जश्न मनाया गया।
भाजपा विधायक दल की बैठक जारी
दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है। आज विधायक दल अपना नेता चुनेगा जो कल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा।
कुछ ही मिनटों में होगा सीएम के नाम का ऐलान
भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा,"ये (सीएम के नाम पर) कुछ ही मिनट की बात है। दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई, बहुत लंबे समय के बाद डबल इंजन की जो सरकार है उसका सीएम दिल्ली को मिलने जा रहा है। हमने जो घोषणाएं की थीं उस पर काम शुरू हो गया है।
ये राजनीतिक दल की संवैधानिक प्रक्रियाएं हैं- आशीष सूद
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, जनकपुरी से भाजपा के विजयी उम्मीदवार आशीष सूद ने कहा, यह तो किसी भी राजनीतिक दल की संवैधानिक प्रक्रियाएं हैं। हमारी पार्टी जीती है तो हम अपना नेता तो चुनेंगे हीं।
जो संगठन तय करेगा वह हमें मंजूर होगा- रविन्द्र सिंह नेगी
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, भाजपा नेता रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा, "हम सभी लोग पीएम मोदी के अनुशासन वाले सिपाही हैं। जो संगठन तय करेगा वह हमें मंजूर होगा... दिल्ली वालों ने जो हमें बहुमत दिया है, उस पर हम लोग काम करेंगे।
दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे विजेंद्र गुप्ता
भाजपा नेता और विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। दिल्ली भाजपा विधायकों द्वारा आज विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा जो कल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक BJP दफ्तर के लिए रवाना
दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए।
बीजेपी कार्यालय में जश्न शुरू
आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा। इससे पहले बीजेपी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। कार्यालय में ढोल नगाड़े बजने लगे हैं।
महाकुंभ में जो मौतें हुई हैं वो भी हिंदू धर्म मानने वाले थे-संजय सिंह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "महाकुंभ के सम्मान और आस्था के प्रति कोई प्रश्न नहीं है। ये बिल्कुल सबके लिए आस्था का पर्व है। लेकिन महाकुंभ में जो मौतें हुई हैं वो भी हिंदू धर्म को मानने वाले थे वो भी बड़ी आस्था के साथ योगी जी के ऊपर भरोसा करके वहां पर पहुंचे थे कि वहां पर उन्हें व्यवस्था ठीक मिलेगी और स्नान करके वह अपने घर वापस जाएंगे। लेकिन भगदड़ में उनकी मौत हो गई और उनके आकंड़े छुपाए जा रहे हैं...सरकार झूठ बोल रही है.."
विधायक दल का जो निर्णय होगा वो सबको मंजूर होगा-दुष्यंत कुमार गौतम
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा, विधायक आपस में निर्णय करेंगे और विधायक दल का जो निर्णय होगा उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है।
BJP शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड बाट रही है- AAP
AAP नेता गोपाल राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, यह बहुत आश्चर्यजनक है कि देश के इतने राज्यों में सरकार चलाने वाली पार्टी शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड बाट रही है लेकिन किसका शपथ ग्रहण समारोह होना है यह पता ही नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि कम से कम आज भाजपा अपना रहस्य पटाक्षेप करेगी और दिल्ली को मुख्यमंत्री जल्द मिलेगा व दिल्ली में काम शुरू होंगे।
सीएम योगी ने विधानसभा में बताया संगम का जल कितना शुद्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा, "त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। आज की रिपोर्ट के अनुसार संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है।
आज शाम 7 बजे का CM के नाम का होगा ऐलान- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, आज शाम को 7 बजे का निमंत्रण है, हमारे दोनों पर्यवेक्षक की घोषणा हो चुकी है वो आएंगे और बात करेंगे फिर आपको मुख्यमंत्री का नाम बताएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'कल सुबह शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें पीएम मोदी, कुछ राज्य के मुख्यमंत्री और हमारे केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद होंगे...हमने सबको निमंत्रण दिया है।"
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा शुरू
दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और NDA के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह में पहुंचेंगे।
सपा इसका विरोध करेगी- क्यों बोले सीएम योगी?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान एक दिन हम सत्र (बजट) का आयोजन प्रयागराज में ही क्यों ना करें। लेकिन मुझे मालूम था कि सपा इसका विरोध करेगी। सपा किसी अच्छे काम का कभी समर्थन नहीं कर सकती।
हनुमान मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में हनुमान मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू हुआ।
आज शाम 7 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
शपथ ग्रहण से पहले यानि आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। पार्टी नेताओं के अनुसार शाम करीब 7 बजे भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू होगी। इसी बैठक में पार्टी के 48 विधायक दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुनेंगे जो मुख्यमंत्री बनेगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री ओ.पी. धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।
ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि 300 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम था, अगर ये कुप्रबंधन नहीं है तो क्या है? लोगों को अपना सामान लेकर 25-30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। नहाने के लिए आने वाला पानी सीवेज के पानी में मिला हुआ है और वैज्ञानिक इसे नहाने लायक नहीं मानते, फिर भी आप करोड़ों लोगों को इसमें नहाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आपका काम था कि या तो नालों को कुछ दिनों के लिए बंद कर देते या फिर उन्हें डायवर्ट कर देते ताकि लोगों को नहाते वक्त शुद्ध पानी मिल सके। आपको 12 साल पहले पता था कि कुंभ 12 साल बाद आएगा, फिर आपने इस संबंध में कोई प्रयास क्यों नहीं किए। जब पहले से पता था कि इतने लोग आएंगे और जगह सीमित है, तो इसके लिए योजना बनानी चाहिए थी। आपने कोई योजना नहीं बनाई। झूठा प्रचार किया गया, 144 साल की बात ही झूठ है। भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। जब लोग मर गए, तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की, जो एक गंभीर अपराध था। ऐसे में अगर कोई इसे नाम से पुकारेगा, तो हम इसका विरोध नहीं कर पाएंगे।
ममता बनर्जी जी का बयान निंदनीय- सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सामाजिक समरसता आध्यात्मिक श्रेष्ठता और वैज्ञानिक प्रामाणिकता के प्रतीक महाकुंभ पर लगातार विपक्षी नेताओं द्वारा जिस प्रकार के बयान आ रहे उसमें ममता बनर्जी जी का बयान निंदनीय और भर्त्सना योग्य है। यह INDI गठबंधन की हिंदू धर्म के प्रति नफरत और हिकारत को दिखाता है।
तरुण चुघ ने शपथ समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की चल रही अंतिम तैयारियों की समीक्षा की।
ममता बनर्जी सनातन की संस्कृति पर चोट करती हैं- विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति में सनातन की संस्कृति पर चोट करती हैं। उनकी के मानसिकता सनातन विरोधी है। महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहने वाली मानसिकता को जवाब समय पर मिलेगा।
ममता बनर्जी के महाकुंभ पर दिए बयान के सपोर्ट में आए अखिलेश यादव
महाकुंभ को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो कहा वो ठीक ही कहा है। उनके लोगों की भी जान गई है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। FIR भी दर्ज़ नहीं हो रही। इतने लोगों की जान गई है कि सरकार बता नहीं पा रही। अभी तक सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में गुम हुए, सबसे ज्यादा लोगों की जान इसी कुंभ में गई है, सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में बीमार हुए। इसका भाजपा के पास जवाब क्या है?
'जय शिवाजी, जय भारत' पदयात्रा में मनसुख मंडाविया ने लिया हिस्सा
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित 'जय शिवाजी, जय भारत' पदयात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के सभी जिलों में वॉलंटियर्स पदयात्रा के द्वारा छत्रपति शिवाजी से प्रेरणा लेकर विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़े हैं।
देश की एकता काउदाहरण प्रयाग का महाकुंभ- बाबूलाल मरांडी
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यहां आने के बाद जो आनंद मिला मैं उसको शब्दों में बयान नहीं कर सकता। देश की एकता का कोई उदाहरण है तो वो प्रयाग का ये महाकुंभ है। यहां जाति, वर्ग, भाषा क्षेत्र से ऊपर सभी सनातनी हैं। लोग आनंद से डुबकी लगा रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह से पहल बीजेपी कार्यालय में चल रही तैयारी
कल 20 फरवरी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय में तैयारियां चल रही हैं।
भाजपा ने दिल्लीचुनाव में 27 साल बाद जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की है।
जन भावनाओं के अनुरूप बजट होगा- सुरेश कुमार खन्ना
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप बजट होगा। जनहितकारी बजट होगा। गरीब और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।
मुझे खुशी है कि सीएम बीजेपी से होगा- शोभा करंदलाजे
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। मुख्यमंत्री कोई भी हो, मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए।
सनातन का अपमान करना इनका स्वभाव- ममता बनर्जी पर भड़के शिवराज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सनातन का अपमान करना इनका स्वभाव बन गया है। भारतीय संस्कृति आज नहीं हज़ारों सालों से गंगा की धार की तरह प्रवाहित होती रही है। आगे बढ़ती रही है। ऐसे लोग जो सनातन पर उंगली उठाते हैं, ऐसे लोग अपना ही नुकसान करेंगे। लोगों की आस्थाओं और भावनाओं पर इस तरह चोट करना भी अपराध है।
ममता बनर्जी जी का बयान बहुत निंदनीय- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ममता बनर्जी जी का बयान बहुत निंदनीय है। जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। केवल तुष्टीकरण की राजनीति के तहत मुस्लिमों को खुश को करने के लिए विपक्षी नेता बयानबाजी कर रहे हैं। समय आने पर जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
फिर बदला शपथ ग्रहण समारोह का समय
दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर बीजेपी विधायक दल की बैठक आज होगी। इसी में सीएम के नाम पर मुहर लगेगी और कल यानी कि 20 फरवरी को सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। लेकिन एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल गया है। अब शपथ ग्रहण शुक्रवार (20 फरवरी) की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर होगा।
त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु
महाकुंभ मेला अपने समापन की ओर है। इससे पहले बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ड्रोन वीडियो त्रिवेणी संगम से है जहां श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाते देखा जा सकता है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज
आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती है। इस मौके पर तमाम नेता उन्हें याद कर रहे हैं और पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार
केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन संबंधी सरकार के कदमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ज्ञानेश कुमार ने आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाल लिया है।
ये 'मृत्यु कुंभ' नहीं बल्कि ये अमृत कुंभ है- ममता के बयान पर रविदेव शास्त्री
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मृत्यु कुंभ वाले बयान पर स्वामी रविदेव शास्त्री (राष्ट्रीय महासचिव, युवा भारत साधु समाज) ने कहा कि ये 'मृत्यु कुंभ' नहीं बल्कि ये अमृत कुंभ है। ये महाकुंभ है और ये संस्कृति, सनातन और विचारों का मेल है। इतने सारे विचारों के लोग वहां पर आए और सब ने अपने विचार रखी। सब ने अपने विश्वास के अनुसार स्नान किया। उन सबको ऐसा लगा कि हमें अमृत प्राप्त हो रहा है। जिसको जैसा मौका मिल रहा है वे प्रयाग की ओर जा रहे हैं, वहां पर व्यवस्था बहुत अच्छी कर रखी है ये अमृत कुंभ है और अमृत कुंभ ही रहेगा इसे दूसरा नाम नहीं दिया जा सकता।
मुल्ले-मौलवियों की चमचागिरी करने के अलावा कोई काम नहीं- स्वामी रुपेंद्र प्रकाश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर आध्यात्मिक नेता स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि ये पवित्र स्नान 12 वर्ष के बाद कुंभ होता है इस पर ऐसे टिप्पणी करना एक मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) को शोभा नहीं देता है। वह कुंभ के बारे में क्या जाने? जो लोग केवल मुल्ले-मौलवियों की चमचागिरी करने के अलावा और कोई काम नहीं है। जिस प्रकार से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां व्यवस्था की है वो सराहनीय है। ऐसी व्यवस्था देना असंभव काम है। ममता बनर्जी को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए। वह केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे सनातन पर आप एक प्रकार से प्रहार कर रही हैं इससे प्रतीत होता है कि आपको इस देश की संस्कृति से प्यार नहीं है और आप इस देश की संस्कृति को मानती भी नहीं है।
ममता दीदी का दिमाग खराब- महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताने पर गिरीश महाजन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि लगता है कि ममता दीदी का दिमाग खराब हो गया है। महाकुंभ के बारे में करोड़ों लोगों की श्रद्धा है 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु वहां जाकर आए हैं उनके बारे में ऐसा कहना मुझे लगता है कि बहुत शर्मनाक की बात है। उनसे ज्यादा अपेक्षा भी नहीं है क्योंकि उनके विचार ही उस प्रकार के हैं। लेकिन उन्होंने ऐसी बात करके हिंदू समाज की भावना को ठेस पहुंचाया है।
ममता के महाकुंभ पर दिए बयान पर बोले मजूमदार- वोट बैंक की राजनीति कर रहीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ये बात कही...वह वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। वो खुद को हिंदू, ब्राह्मण बोल रही हैं जबकि आप तो हर साल ईद की नमाज़ में शामिल होती हैं। आप एक बार कुंभ में आकर पवित्र स्नान करके दिखाइए।"
दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल
जानकारी के मुताबिक, कल सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि समारोह के लिए 25 से 30 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है।
शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में जुटी बीजेपी
दिल्ली में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे है। इसी कड़ी में शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में भारतीय जनता पार्टी जोरों-शोरों से लगी हुई है।
विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम का ऐलान
देश की राजधानी में 27 साल के बाद वनवास से लौटी बीजेपी के नेता का कल राजतिलक होना है। इससे पहले आज यानि 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो जाएगा।