यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर जानलेवा हमला, हथियारों से तोड़े कार के शीशे, Video आया सामने

दिल्ली के तिलक नगर में कार और मोटरसाइकिल के हल्के टकराव को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए परिवार ने यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला कर दिया और कार के शीशे तोड़ दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
YouTuber Abhinav Arora family attacked car windows smashed with weapons
यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर जानलेवा हमला | Image: Instagram

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक साधारण सड़क का छोटा-सा टकराव बड़ा विवाद बन गया। यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए। अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा ने इस घटना का पूरा ब्योरा बताया है।

जिस कार पर हमला हुआ उसमें अभिनव अरोड़ा का पूरा परिवार मौजूद था। अभिनव के पिता तरुण ने बताया कि हमलावरों ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी से एक बच्चे के पैर में चोट लग गई है। इसी बात को लेकर उन्होंने कार पर हमला कर दिया और देखते ही देखते हथियारों से कार के शीशे तोड़ने लगे। सामने आए वीडियो में परिवार को दहशत और आरोपियों को हमला करते हुए देखा जा सकता है।

अभिनव अरोड़ा के पिता ने बताया, “मैं अपनी भतीजी को हॉस्टल छोड़कर वापस आ रहा था। मेरी कार ने एक मोटरसाइकिल को हल्का-सा छुआ। उस मोटरसाइकिल के आगे एक बच्चा खड़ा था। बच्चे की मां ने सोचा कि हमारी कार से बच्चे को चोट लग गई है। लेकिन CCTV में साफ दिखता है कि कार और बच्चे के बीच लगभग एक मीटर की दूरी थी। बच्चे को कोई चोट नहीं लगी थी।”

6 लोगों के परिवार ने किया हमला

उन्होंने आगे कहा, “अचानक छह लोगों का एक परिवार हमारी कार के पास आ गया। वे बहुत गुस्से में थे। महिला ने गालियां देनी शुरू कर दीं और कार के बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारने लगीं। इसके बाद गाड़ी के शीशे तोड़ने लगे। हम डर गए और कार के अंदर ही दरवाजे बंद करके बैठ गए।”

Advertisement

स्थिति संभालने में करने पड़ी मशक्कत

स्थिति काबू से बाहर होते देख परिवार ने पुलिस को फोन किया। थोड़ी देर बाद पुलिस की PCR वैन आ गई। दो पुलिस वाले थे, लेकिन भीड़ बहुत आक्रामक हो चुकी थी। पुलिस वाले भी स्थिति को संभालने में काफी मशक्कत कर रहे थे।

तरुण राज अरोड़ा ने बताया कि बाद में मेडिकल जांच हुई। उनकी रिपोर्ट में साफ लिखा है कि उनका ब्लड अल्कोहल लेवल शून्य था। बच्चे को भी कोई चोट नहीं थी। उन्होंने कहा, “हमने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। फिर भी हमें इस झूठे आरोप का सामना करना पड़ा।”

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ujjain: भेड़ चराने के लिए राजस्‍थान से आया था परिवार, खेलते-खेलते मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम; रेस्‍क्‍यू जारी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड