Delhi: बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर रोका तो लड़कों ने ट्रैफिक पुलिस की कर दी जमकर कुटाई, वजीराबाद फ्लाई ओवर पर मारपीट का Video Viral
दिल्ली के वजीराबाद फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर बिना हेलमेट जा रहे दो युवकों को रोका तो पुलिस की ही पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- भारत
- 2 min read
दिल्ली के वजीराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां फ्लाई ओवर पर कुछ युवकों ने बीच सड़क पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई महज इसलिए कर दी,क्योंकि उन्हें बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर रोका गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, वजीराबाद फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर बिना हेलमेट जा रहे दो युवकों को रोका। फिर पुलिस बिना हेलमेट गाड़ी चलाने को लेकर चलाने काटने लगे। इतने में युवक ने ट्रैफिक पुलिस से बहस शुरू कर दी। इतनी में पीछे से कुछ और लड़के आ गए, फिर सबने मिलकर ट्रैफिक पुलिस की पिटाई कर दी।
ट्रैफिक पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल
बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लड़के मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में एक युवक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता और हाथापाई के दौरान उसका कॉलर और गर्दन पकड़कर धक्का देता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
पिटाई के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार
सूरज पाल नाम के पुलिसकर्मी सिगनेचर ब्रिज पर चेकिंग कर रहे थे। घटना 24 सितंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो को किसी प्रत्यक्षदर्शी ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तिमारपुर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया और मारपीट करने वाले 4 आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है।