Delhi Crime: एक बीड़ी को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या, पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सनी उसके पास आया और बीड़ी मांगी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट में सनी की हत्या करदी।

Follow : Google News Icon  
Youth murdered in fight over beedi in Delhi
दिल्ली में बीड़ी के लिए युवक की हत्या | Image: Unsplash / Representative

शहादरा के ज्वाला नगर इलाके में एक व्यक्ति ने 'बीड़ी' मांगने पर 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान कस्तूरबा नगर निवासी सनी के रूप में हुई है। कुछ वर्ष पहले वह हत्या के एक मामले में शामिल पाया गया था। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य संदिग्ध के तौर पर ज्वाला नगर निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विवेक विहार थाने में एक एंबुलेंस से फोन आया कि ज्वाला नगर स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक मृत मिला है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां युवक मृत अवस्था में मिला जिसकी नाक से खून बह रहा था। गौतम ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने से पहले सब्जी मंडी शवगृह में रख दिया गया है।” उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

राजेश ने पुलिस को बताया कि सनी उसके पास आया और उससे बीड़ी मांगी, जिससे वह क्रोधित हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। डीसीपी ने बताया कि गुस्से में आकर राजेश ने एक बड़ा पत्थर उठाया और सनी पर घातक प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौतम ने बताया कि राजेश के खिलाफ विवेक विहार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: किसान और उसकी लकी कार...वैगन आर से ऑडी तक का सफर किया पूरा, तो 15 साल बाद फूलमाला के साथ दी समाधि

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड