VIDEO: नींबू वाला टोटका पड़ा भारी, शोरूम की पहली मंजिल से महिला ने कूदा दी थार... तो क्या इंश्योरेंस से मिलेगा क्लेम?

थार खरीदते ही महिला ने नई थार को शोरूम से कुदा दिया, अब क्या महिला को इंश्योरेंस मिलेगा? जानें नुकसान की भरपाई कैसे होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Women Thar Crash
शोरूम की पहली मंजिल से थार कूदाने वाली महिला का बना तमाशा | Image: X/ ANI

Delhi Women Thar Crash: दिल्ली में एक महिला ने थार को शोरूम से कुदा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने कार की पूजा करने के बाद इसे पहली मंजिल से नीचे कुदा दिया, जिससे कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

क्या मिलेगा इंश्योरेंस?

महिला ने थार खरीदी थी और डिलीवरी के लिए शोरूम पहुंची थी। डिलीवरी से पहले ही शोरूम की तरफ से कार का इंश्योरेंस करवा लिया जाता है, जिसके पैसे गाड़ी लेने वाले को ही देने होते हैं। ऐसे में अगर डिलीवरी के वक्त या फिर बाहर निकलते ही कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो इसे इंश्योरेंस में कवर किया जा सकता है।

जीरो डेप इंश्योरेंस

नई कार में जीरो डेप इंश्योरेंस दिया जाता है, यानी हर छोटे और बड़े नुकसान का पूरा पैसा इंश्योरेंस कंपनी चुकाती है। इसके लिए बस मामूली फाइल चार्ज देना होता है। महिला भी इस नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी से करवा सकती है।

कैसे मिलता है इंश्योरेंस?

नई कार का एक्सीडेंट होता है तो आपको तुरंत इसकी सूचना इंश्योरेंस कंपनी को देनी होगी। तुरंत जानकारी देने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी और इंश्योरेंस मिलने में भी वक्त कम लगेगा। कार को कंपनी के सर्विस सेंटर में ही रिपेयर किया जाता है और कुछ दिन तक रखा जाता है।

Advertisement

महिला ने थार को शोरूम से कुदाई, जिससे कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। लेकिन महिला को इंश्योरेंस कवर मिल सकता है, क्योंकि नई कार में जीरो डेप इंश्योरेंस दिया जाता है। महिला को तुरंत इसकी सूचना इंश्योरेंस कंपनी को देनी होगी और कार को कंपनी के सर्विस सेंटर में रिपेयर करवाना होगा।

यह भी पढ़ें : France Protest Photos: मैक्रों के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर क्यों उतरे?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड