गलत तरीके से छुआ, जान से मारने की धमकी दी... बाइक राइड के दौरान महिला के साथ खौफनाक वारदात, दर्ज कराई शिकायत

Woman Molested in Delhi: महिला ने आरोप लगाया कि उबर बाइक राइडर ने उसे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे पीछे से पकड़ लिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Follow : Google News Icon  

Delhi News: दिल्ली में बाइक से सफर कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसने फिर राजधानी में सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल खड़े कर दिए। महिला का आरोप है कि वह उबर बाइक पर सफर कर रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने उसके साथ छेड़खानी की। चालक ने उसे गलत तरीके से छुआ, उसे दूसरे रास्ते लेकर जाने लगा और यही नहीं शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी तक की। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रोहिणी से पीतमपुरा जाने के लिए बुक की थी राइड

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (12 मार्च) दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुर स्थित एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी। ऐप पर चालक का नाम सचिन लिखा हुआ आया।

पीड़िता के मुताबिक, बाइक पर बैठने के कुछ ही देर बाद चालक ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दी। आरोप है कि वह बार-बार उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो चालक ने बाइक तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी। साथ ही अचानक-अचानक ब्रेक लगाने लगा, जिससे महिला घबरा गई।

ड्राइवर के लिए घटिया हरकतें, शोर मचाने पर…

महिला ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि चालक उसे बताए गए रास्ते से हटाकर दूसरी दिशा में ले जाने लगा, जिससे वह और ज्यादा डर गई।

Advertisement

डरी हुई महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और चलती बाइक से कूदने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे पीतमपुरा इलाके में एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के बाहर उतार दिया। इस दौरान महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग, स्कूल का स्टाफ और कुछ महिलाएं वहां आई और उसकी मदद की। इसी दौरान आरोपी बाइक लेकर वहां से भाग गया।

पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की

महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद वह दोबारा वापस आया और मुझे फिर से जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि घटना के तुरंत बाद इसकी शिकायत उबर कंपनी और 112 नंबर पर भी कॉल करके पुलिस को दी। उसका कहना है कि पूरी घटना से में बहुत डरी हुई हूँ और मुझे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। मामले में शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने भी लागू किया फ्यूल सरचार्ज, कितना महंगा होगा आपका सफर?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड