दिल्ली के फन एंड फूड विलेज में दर्दनाक हादसा, रोलर कोस्टर से गिरकर युवती की मौत, अगले साल होनी थी शादी; मंगेतर ने बताया सच

रोलर कोस्टर राइड पर सवार युवती ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और वो नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman died falling from roller coster ride delhi fun & food village
रोलर कोस्टर राइड से गिरने से युवती की मौत | Image: META AI, Representative

Delhi News: दिल्ली के वाटर पार्क से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रोलर कोस्टर राइड से गिरने की वजह से एक युवती की मौत हो गई। वह अपने मंगेतर के साथ वहां घूमने आई थी। मामले में पुलिस जांच FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रोलर कोस्टर राइड पर सवार युवती ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और वो नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे का शिकार हुई महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

फरवरी 2026 में होने वाली थी महिला की शादी

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में स्थित फन एंड फूड विलेज में 24 साल की प्रियंका अपने मंगेतर के साथ आई थीं। वह यहां रोलर कोस्टर राइड पर सवार हुई थीं। इस दौरान वह इस हादसे का शिकार हो गई। बैलेंस बिगड़ने पर धड़ाम से नीचे गिरी। उसे कई चोटें आईं और गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी 2026 में प्रियंका की शादी होने वाली थी।

बैलेंस बिगड़ा और राइड से नीचे गिरी महिला

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि कल दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में फन एंड फूड विलेज में एक रोलर कोस्टर राइड से गिरने के बाद 24 वर्षीय महिला प्रियंका की जान चली गई। कथित तौर पर उसने अपना संतुलन खो दिया और राइड से गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। नजदीकी अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारा 289/106 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Advertisement

खबरों के अनुसार प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसे हाथ-पैर समेत कई जगहों पर चोटें आई थीं। हादसे के बाद रोलर कोस्टर को बंद कर दिया। साथ ही पार्क के एक हिस्से को भी मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया।  

परिवारवालों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मामले ने परिवारवालों ने लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि वाटर पार्क में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। साथ ही महिला को अस्पताल ले जाने में भी देरी की। परिजनों का कहना है कि प्रियंका के गिरने के बाद समय से अस्पताल नहीं ले जाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। गलती छुपाने के लिए रोलर कोस्टर वाले एरिया को भी बंद कर दिया गया है। मामले में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें: MP: पुलिस की वर्दी में रौब दिखा रहा था बहरूपिया, ग्रामीणों में रौब जमाकर कर रहा था वसूली; एक सवाल ने खोली पोल

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड