अपडेटेड 1 January 2025 at 21:01 IST
दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघ के शावक की मौत
दिल्ली के चिड़ियाघर में नौ महीने की सफेद मादा बाघिन की ‘‘ट्रॉमेटिक शॉक’’ और ‘‘निमोनिया’’ के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

दिल्ली के चिड़ियाघर में नौ महीने की सफेद मादा बाघिन की ‘‘ट्रॉमेटिक शॉक’’ और ‘‘निमोनिया’’ के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि नौ महीने की शावक का सितंबर से अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, लेकिन चार दिन पहले उसने दम तोड़ दिया।
कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मादा शावक का इलाज किया जा रहा था, लेकिन ‘ट्रॉमेटिक शॉक’ और निमोनिया के कारण उसकी मौत हो गई। उसके नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।’’कुमार ने कहा कि शेष जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते अन्य शावकों के लिए निवारक उपचार और निगरानी शुरू कर दी गई है।
चिड़ियाघर के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बाघ के तीन शावकों को अलग-अलग कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस शावक की मौत हुई, उसकी हड्डी टूट गई थी।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 January 2025 at 21:01 IST