कड़ाके की ठंड से दिल्लीवालों को नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के बीच IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, सर्द हवा बढ़ाएगी परेशानी

राजधानी दिल्ली में शीतलहरी और कोहरे की डबल अटैक हो रहा हैं। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी टेंशन और बढ़ाने वाली है।

Follow : Google News Icon  
Weather Update
Weather Update | Image: PTI

Delhi Weather Update:  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली में शीतलहरी और कोहरे की डबल अटैक हो रहा हैं। दिल्ली में बीते कई दिनों से सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने से कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राष्ट्रीय राजधानी में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी दिल्ली वालों की टेंशन और बढ़ाने वाली है।

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, पंजाब तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी का असर शीतलहर बनकर मैदानी इलाकों को जमा दे रहा है। राजधानी दिल्ली में सूर्य देवता का दर्शन दुलर्भ हो गया है। पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा है। कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों घरों में कैद हो गए हैं। ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। लेकिन रविवार क मौसम विभाग ने जो चेतावनी दी है, इससे आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है जिसका प्रभाव अगले 48 घंटों में हमें उत्तर-पश्चिम भारत में दिखेगा। हमारा अनुमान है कि इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में कल हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिन में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिन में भी अंधेरा नजर आ रहा है। जिसका असर विजिबिलिटी पर पड़ रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर कोहरे के साथ-साथ धुंध की चपेट में भी है। जिस कारण लोगों को इस प्रदूषित हवा में सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। सुबह-शाम के समय दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बिजिविलिटी शून्य दर्ज की जा रही है। कोहरे के कारण रविवार को 51 ट्रेनें के परिचालन में घंटों की देरी हुई।

Advertisement

दिल्ली का तापमान

तापमान की बात करें तो रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें: 'PM दिल्ली की जनता और सरकार को दे रहे थे गालियां', केजरीवाल का पलटवार
 

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड