BREAKING: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश; ऑफिस से लौटने वालों को भारी परेशानी

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। यहां धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा, अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi-NCR Weather
Delhi-NCR Weather | Image: X

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने से, दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।  

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में हाल ही के दिनों में बढ़ी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि रात के समय ठंडक महसूस हो सकती है। 

अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

इसके अलावा, मौसम विभाग की ओर से गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी अगले दो दिनों में हल्की बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

Advertisement

IMD के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय इलाकों में बारिश, गरज के साथ चमक-बिजली, तेज हवा, ओलावृष्टि और कहीं पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। 20 मार्च तक पश्चिमी हिमालय और उससे सटे मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव रहेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई स्थानों में 19 और 20 को भारी बारिश के आसार हैं।

अचानक मौसम ने क्यों ली करवट?

मौसम विभाग की मानें तो देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर आंधी-तूफान की गतिविधियों और लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के कारण, अगले एक हफ्ते तक दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि अगले एक हफ्ते तक उष्ण लहर की कोई स्थिति बनने के आसार नहीं हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mathura: चलती स्कूली बस बनी आग का गोला, छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी घर; बाल-बाल बची मासूमों की जान- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड