Waqf: तरुण चुघ का विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप, बोले- 'विधेयक गरीब मुस्लिम, विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिए काम करेगा'

वक्फ संशोधन विधेयक पास हो चुका है। इसपर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने देशवासियों को बधाई दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP General Secretary Tarun Chugh
BJP महासचिव तरुण चुघ | Image: ANI

वक्फ संशोधन विधेयक पास हो चुका है। इसपर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विधेयक गरीब मुस्लिम, विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों के हित में काम करेगा और वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। साथ ही, उन्होंने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी पर मुस्लिम समाज में नकली डर फैलाने का आरोप भी लगाया।

'इंदिरा की छवि, फिर भी वोट नहीं'- प्रियंका के वोट न करने से नाराजगी

288 वोट के समर्थन से लोकसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास हो चुका है। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने प्रियंका गांधी के मतदान में हिस्सा न लेने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को वोट डालना चाहिए था, क्योंकि उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके कदम से अन्य लोग भी प्रभावित होते। मौलाना ने प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखने की बात कही और सवाल उठाया कि उन्होंने मतदान क्यों नहीं किया, उन्हें बताना चाहिए।

लोकसभा में देर रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल 2024 पारित हो गया, जिससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। बिल के पारित होते ही AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध जताते हुए सदन में बिल की कॉपी फाड़ दी। उन्होंने इसे मुसलमानों के अधिकारों पर हमला बताया। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि यह संशोधन पारदर्शिता बढ़ाने और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

विपक्षी दलों ने बिल का किया विरोध

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill 2024) पेश हो गया है। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश करते हुए जवाब दिया। सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष पुरजोर विरोध में उतरा है। विपक्षी दलों का कहना है कि विधेयक संविधान का उल्लंघन है और धार्मिक आजादी के खिलाफ है। जानते हैं बिल पास होने से क्या कुछ बदलने वाला है।

Advertisement

यह भी पढ़ें  : Waqf Bill: 'इंदिरा की छवि, फिर भी वोट नहीं'- प्रियंका के वोट न करने पर..

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड