बीच सड़क पुलिस की गाड़ी के आगे की स्टंटबाजी, दिल्ली पुलिस ने एक मिनट में निकाल दी हेकड़ी, चालान देख आई अक्ल ठिकाने: VIDEO
Viral Video: दिल्ली पुलिस ने उस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें दो युवकों को बाइक पर स्टंटबाजी करते देखा जा सकता है।
- भारत
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर रीलबाजी का नशा अब केवल युवाओं में ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्गों में भी देखने के लिए मिल रहा है। लोग कुछ सेकंड की पब्लिसिटी और फेम पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते हैं। ऐसा ही कुछ बाइक राइडर्स ने भी किया जिन्हें दिल्ली पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया है कि वो जिंदगी भर याद रखेंगे।
इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक युवक बीच सड़क पर तेज बाइक चला रहा है और पीछे एक आदमी बैठा हुआ है।
बीच सड़क स्टंटबाजी करना पड़ा भारी
वो युवक तेज स्पीड में बाइक चलाते हुए उसपर खड़ा हो जाता है और बाइक पर खड़े होकर ही राइड करने लगता है। वो धीरे-धीरे बाइक पर से अपने हाथ भी हटा देता है। अगर इतना काफी नहीं था, तो ऐसे ही बाइक पर खड़े होते हुए वो दिल्ली पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक कर लेता है।
अब यही स्टंटबाजी करना उन दो युवकों को भारी पड़ गया है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत दोनों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में भारी भरकम चालान भेज दिया है। उनके खिलाफ एक्शन लेने की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा कर दी है।
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने काटा चालान
दिल्ली पुलिस ने इन स्टंटबाजों का वीडियो शेयर किया और बाद में दिखाया कि कैसे उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए एक लंबा चौड़ा चालान भेजा गया है। उसने कैप्शन में लिखा- “बाइक सवारों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, वाहन और सवारों की पहचान कर ली गई है। जरूरी एक्शन लिया गया और और चालान जारी कर दिया गया है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिटिड है। ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”।
ये भी पढ़ेंः 4 महीने से अटकी Jana Nayagan की रिलीज को लेकर बेसब्र हुए विजय, ‘राजनीतिक साजिश’ बताते हुए मांगा इंसाफ