BREAKING: विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, CM रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव; सिरसा ने किया समर्थन

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में रखा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vijender Gupta elected Speaker of Delhi Assembly
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए | Image: Delhi Assembly

Delhi Assembly: विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में रखा। उसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। अन्य सदस्यों के प्रस्ताव के बाद विजेंद्र गुप्ता को सर्व सहमति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।

दिल्ली की 8वीं विधानसभा का ये पहला सत्र है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों को दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने विधायकों को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी विधायक पद की शपथ ली। सभी सदस्यों के शपथ लेने के बाद दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ, जिसमें विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। ये प्रस्ताव सर्व सहमति से पास हुआ। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने बाद में विजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

रेखा गुप्ता ने विजेंद्र को शुभकामनाएं दीं

विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली की अनुरोध के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी दोनों विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा के अध्यक्ष पद की कुर्सी तक लेकर आईं। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने अपनी कुर्सी विजेंद्र गुप्ता को सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में खड़े होकर विजेंद्र गुप्ता को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि अनुभव और ज्ञान सामाजिक जीवन का सदन के काम आएगा। नेता प्रतिपक्ष (विजेंद्र गुप्ता को) रहते हुए कई बार बहुत गलत व्यवहार का भी सामना करना पड़ा है। बाद में रेखा गुप्ता ने विजेंद्र को शुभकामनाएं दीं।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दी विजेंद्र गुप्ता को बधाई

नेता प्रतिपक्ष आतिशी दिल्ली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता को शुभकामनाएं देने के लिए खड़ी हुई हैं। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर आतिशी ने बोलना शुरू किया। अपने बयान में आतिशी ने कहा- 'मैं पिछली विधानसभा में साथी रहे और नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता जी, जो विधानसभा के स्पीकर बने हैं, उन्हें मैं अपने सभी साथियों की तरफ से बधाई देती हूं। विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष रहते हुए विधानसभा में लोगों के मुद्दे उठाए और मजबूती से उठाए। आज आपको अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत बधाई।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली सीएम दफ्तर से अंबेडकर, भगत सिंह की फोटो हटाई? विधानसभा में हंगामा

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड