Delhi में त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

Delhi: दिल्ली में त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dealers can now register tourist taxis, light commercial vehicles in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Delhi: इस त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है और दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने 30 अक्टूबर तक परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत किए गए, जिससे मोटर वाहन कर के रूप में 366 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस त्योहारी सीजन में हालांकि, स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री में पहले की तुलना में कमी आई लेकिन चार पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है।

बृहस्पतिवार को दिवाली से पहले तक अक्टूबर में कार और एसयूवी सहित बेचे गए हल्के मोटर वाहनों की संख्या 22,000 से अधिक रही। शेष लगभग 56,000 वाहन दोपहिया हैं।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि 2023 में नवंबर के त्योहारी महीने में 80,854 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें 57,000 से अधिक दोपहिया वाहन और 18,635 कार शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए कहां हुआ सस्ता और महंगा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड