BREAKING: जनकपुरी के बाद अब दिल्ली के रोहिणी में हादसा, खुले नाले में गिरे 2 युवक, एक की मौत; रेस्क्यू जारी

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि रोहिणी सेक्टर 32 में महाशक्ति काली मंदिर के पास दो लोगों के खुले नाले में गिरने के कॉल मिली।जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Rohini Accident
दिल्ली के रोहिणी में खुले नाले में गिरे 2 युवक | Image: ANI/Republic

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 32 के पास खुले नाले में दो लोगों के गिरने की खबर आ रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचाने के लिए  रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि रोहिणी सेक्टर 32 में महाशक्ति काली मंदिर के पास दो लोगों के खुले नाले में गिरने के कॉल मिली। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। दिल्ली पुलिस और रेस्क्यू टीमें लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए इंटेंसिव सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना बेगमपुर पुलिस स्टेशन एरिया की है। 

खुले नारे में गिरने से युवक की मौत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हादसे में 1 युवक की मौत हो गई है। दूसरे को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी चल रहा है। मरने वाले की पहचान बिहार के रहने वाले बिरजू कुमार (31) के तौर पर हुई है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। DDA की जमीन पर बने सीवर में गिरने से उसकी मौत हो गई।

रोहिणी पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए रोहिणी जिला पुलिस ने बताया, दोपहर 02:36 PM पर एक PCR कॉल ने PS बेगमपुर में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी, जिसके रोहिणी के सेक्टर-32 में खाली DDA जमीन पर बने सीवर में गिरने का शक था। पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलर आमिर हुसैन जो मृतक का दोस्त है, पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी है।

Advertisement

दोस्त मे कॉल कर पुलिस को दी जानकारी

आमिर हुसैन ने बताया कि उसका दोस्त बुधन दास उर्फ सूरज और बिरजू कुमार राय दोनों मजदूरों ने कल रात शराब पी थी और शाम करीब 07:30 PM बजे बिरजू का कंट्रोल बिगड़ गया और जब वे दोनों पास की अपनी झुग्गी में लौट रहे थे, तो वह मैनहोल में गिर गया। बुधन दास उर्फ ​​सूरज ने बताया कि उसने रात में किसी को नहीं बताया क्योंकि वह नशे में था और दोपहर में होश में आते ही आमिर हुसैन को बताया।

DDA, फायर ब्रिगेड और दूसरी एजेंसियों को बताया गया और पुलिस टीम ने बचाव का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड की मदद से पीड़ित को मैनहोल से निकाला गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड