दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में नकली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में जाली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 100 रुपये मूल्य के 33 नकली नोट (एफआईसीएन) भी जब्त किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sarojini Nagar Market to Get New Look, NDMC Unveils Major Revamp Plan
सरोजिनी नगर मार्केट | Image: ANI

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में जाली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 100 रुपये मूल्य के 33 नकली नोट (एफआईसीएन) भी जब्त किए।

हरियाणा के फरीदाबाद की रानी झा (22) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के गराचारमा गांव की निवासी 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। बाजार में पैदल गश्त कर रही पुलिस टीम ने 19 मार्च को आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया, 'आरोपी महिलाओं ने बाजार में खरीदारी के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है।' पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईसीएन के स्रोत और गिरोह से जुड़े संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड