अपडेटेड 7 January 2024 at 18:44 IST
Delhi: स्पेशल सेल को मिली कामयाबी, नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग के दो कुख्यात बदमाश दबोचे
दोनों बदमाश लाजपत नगर थाना इलाके से हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में वॉटेंड चल रहे थे। वह अब आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
- भारत
- 2 min read

साहिल भांबरी
Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को रविवार (7 जनवरी) को बड़ी सफलता हाथ लगी। सेल ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के नाम सुबेग सिंह उर्फ शिब्बू और सौरभ है।
खबर में आगे पढ़ें...
- नीरज बवाना गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
- बदमाशों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
- लाजपत नगर में फाइनेंसर पर चलाई थीं बदमाशों ने गोली
कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
दोनों बदमाश लाजपत नगर थाना इलाके से हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में वॉटेंड चल रहे थे। वह अब आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। वह राजधानी दिल्ली में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसमें डकैती से लेकर मर्डर, रॉबरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल है।
ऐसे हुई बदमाशों की गिरफ्तारी
स्पेशल सेल ने एक इनपुट के आधार पर ये कार्रवाई की। स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी को इनपुट मिला कि दोनों वॉटेंड बदमाश मुनिरका इलाके में अपने एक साथी से मुलाकात करने के लिए आ रहे हैं। इस जानकारी को डेवलप किया गया और आखिर में डीसीपी आलोक कुमार की देख-रेख में एक टीम तैयार की गई। टीम को इंस्पेक्टर मान सिंह लीड कर रहे थे। सेल की टीम ने मुनिरका इलाके में ट्रैप लगाया और दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
Advertisement
लाजपत नगर में चलाई थीं गोलियां
जानकारी के अनुसार इन दोनों बदमाशों ने 3 नवंबर 2023 को लाजपत नगर इलाके में एक फाइनेंसर पर हमला किया था। उन पर कई राउंड गोली चलाई गई थी। इस दौरान उनकी जान बच गई थी, लेकिन गोली किसी अन्य शख्स को लग गई। इस मामले में वह वांटेड थे। सुबेग सिंह और सौरभ पर लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग में इस समय नए युवा लड़कों की भर्ती किया जा रहा है, जिससे दिल्ली-NCR मे गैंग का दबदबा कायम रहे और इसे मजबूत बनाया जा सके। गैंगस्टर नीरज बवाना जेल के अंदर से ही अपने पूरे साम्राज्य को ऑपरेट करता है। उसके जेल के अंदर से दिए गए आदेशों गैंग के गुर्गे पूरा करते है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 January 2024 at 18:44 IST