Traffic Advisory 16 October 2026: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, 3 बजे से इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन

16 अक्टूबर 2026 को मध्य दिल्ली में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में विभिन्न समूहों द्वारा एकत्र होने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Traffic Advisory 16 October 2026: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, 3 बजे से इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन
Traffic Advisory 16 October 2026: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट, 3 बजे से इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन | Image: X

16 अक्टूबर 2026 को राजधानी दिल्ली के मध्य क्षेत्र में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में विभिन्न समूहों द्वारा एकत्र होने के आह्वान को देखते हुए एक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।   पुलिस के अनुसार, दोपहर 03:00 बजे से मध्य दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। स्थिति के अनुसार सड़कों पर 'डायनेमिक डायवर्जन' लागू किए जाएंगे।

इन सड़कों पर पड़ेगा असर 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 21 प्रमुख मार्गों की पहचान की है जहां यातायात बाधित हो सकता है। 
कनाट प्लेस और आसपास
बाबा खड़क सिंह मार्ग 
पंचकुइयां रोड
बसंत लेन
चेल्म्सफोर्ड रोड
मिंटो रोड और केजी मार्ग

सरकारी व प्रशासनिक क्षेत्र 

संसद मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, और पटेल चौक।   अन्य प्रमुख मार्ग: तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, मंडी हाउस, 'C' हेक्सागन, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, टॉलस्टॉय मार्ग, बाराखंबा रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग और अशोक रोड (GPO से 'C' हेक्सागन तक)।  

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी

यातायात की समस्याओं से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को कुछ सुझाव दिए हैं। ताकि अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। 
यदि आपको इस क्षेत्र में जाना है, तो थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें।   
सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। 
निजी वाहनों के बजाय मेट्रो या सार्वजनिक बस सेवा का उपयोग करना बेहतर रहेगा।   
मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।  
अपने वाहनों को केवल अधिकृत पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें

Advertisement

लाइव अपडेट के लिए कहां संपर्क करें?

ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक अपडेट्स के लिए नागरिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले सकते हैं।
वेबसाइट- traffic.delhipolice.gov.in   
सोशल मीडिया (X/Instagram/Facebook)- @dtptraffic   
हेल्पलाइन नंबर- 1095 या 011-25844444

ये भी पढ़ें - Delhi: कालिंदी कुंज में बीच सड़क पर युवक की चाकू गोद-गोदकर हत्या की गुत्थी सुलझी, गैंगवार में किया मर्डर, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड