अपडेटेड 12 July 2025 at 09:45 IST

Delhi: दिल्ली के सीलमपुर में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, 7 का रेस्क्यू; कई लोग अब भी फंसे

Delhi News: शनिवार, 12 जुलाई को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 3 मंजिला इमारत भराभराकर गिर पड़ी, जिसमें कई लोग फंस गए। अबतक 7 लोगों को रेस्क्यू कर निकाले जाने की खबर है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Seelampur Building Collapse
Delhi Seelampur Building Collapse | Image: Republic

Delhi Seelampur Building Collapse: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सीलमपुरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है। बताया जा रहा है कि इमारत के ढहने से कई लोग फंस गए थे, जिनमें से सात को बाहर निकाल लिया गया है। कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

दमकल विभाग ने बताया सुबह 7 बजे के आसपास सीलमपुर इलाके में इमारत के ढहने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे में लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

एडिशनल DCP ने क्या कहा?

उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल DCP संदीप लांबा ने बताया, "हमें सुबह 7:30 बजे वेलकम इलाके की गली नंबर 5 में तीन मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली। यहां रहने वाले एक परिवार के 7 सदस्यों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। पुलिस, NDRF, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में बहुत मदद की है।"

Advertisement

‘हम सब लोग सो रहे थे, तभी…’

इमारत ढहने से वहां आसपास मौजूद बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। अनीस अहमद अंसारी नाम के शख्स जिनका घर इमारत गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया, उन्होंने बताया, "हम सब लोग सो रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे मेरे घर के एक तरफ की इमारत गिर गई और उसका मलबा मेरे घर पर आ गिरा। अचानक बिजली गुल हो गई। 4-5 लोग अभी भी ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे हुए हैं। सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।"

यह भी पढ़ें: 'ईंधन बंद क्यों किया...', उड़ान भरते ही बंद हो गए थे दोनों इंजन, पायलटों के बीच हैरतअंगेज बातचीत; अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 09:16 IST