Delhi Rain Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, छाए रहेंगे बादल

Delhi Rain Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi rain
दिल्ली का मौसम | Image: ANI

Delhi Rain Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव का जश्न, नोट करें लोकेशन

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड