Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India gate
दिल्ली का मौसम | Image: Shutterstock

Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 52 प्रतिशत रही।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 पर होने के कारण वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें फ्यूल रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड